फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   pleasant weather in delhi ncr and relief from cold during day

दिल्ली-एनसीआरः मौसम खुशनुमा, दिन में ठंड से राहत, हवा भी साफ

Sat, 06 Feb 2021 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Feb 2021 04:56 AM IST
विज्ञापन
pleasant weather in delhi ncr and relief from cold during day
बदल रहा है दिल्ली-एनसीआर का मौसम... - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले बारिश की वजह से ठंडे हुए मौसम से शुक्रवार को राहत मिली। दिनभर धूप खिलने के कारण मौसम खुशनुमा रहा। न्यूनतम तापमान में हुई कमी से सुबह-शाम के समय हल्की ठंड महसूस की गई। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन


दिल्ली की सर्दी अब धीर-धीरे कम होना शुरू हो गई है। यही वजह है कि अब दिन का तापमान सामान्य के बराबर दर्ज किया जा रहा है। इसका एक कारण पश्चिमी विक्षोभ भी माना जा रहा है। हालांकि, इस वजह से शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 6.8 व अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 56 फीसदी दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के विभिन्न इलाकों की गबात करें तो लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 6.8, जफरपुर में 5.7 व पालम में 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह बाद साफ हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा
मौसमी परिस्थितियों में हुए बदलाव व बारिश की वजह से शुक्रवार को एक माह बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ हुई। इससे पहले गत पांच जनवरी को राजधानी की हवा 140 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ औसत श्रेणी में दर्ज हुई थी। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन के लिए नहीं है। शनिवार से एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 133 दर्ज किया गया। वहीं, सबसे प्रदूषित रहने वाले गाजियाबाद की हवा 91 के साथ सबसे साफ दर्ज की गई। 


सफर के अनुसार, गत दिन हुई बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज हुआ है। साथ ही वेंटिलेशन इंडेक्स व हवा की रफ्तार ने भी दिल्ली-एनसीआर का साथ दिया है। हालांकि, आगामी दो दिनों में हवा की स्थिति बिगड़ेगी। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 107 व पीएम 2.5 का स्तर 52 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। 

ये रहा एक्यूआई
दिल्ली- 133
फरीदाबाद-105
गाजियाबाद-91
ग्रेटर नोएडा-144
नोएडा-114

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed