{"_id":"63dedf4e788ee66184500844","slug":"plastic-manufactured-by-new-technology-will-dissolve-in-the-soil-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : नई तकनीक से निर्मित प्लास्टिक मिट्टी में घुलेगी. समाधान लेकर आया प्लास्ट इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : नई तकनीक से निर्मित प्लास्टिक मिट्टी में घुलेगी. समाधान लेकर आया प्लास्ट इंडिया
Sun, 05 Feb 2023 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
आदित्य पांडेय, नई दिल्ली
आदित्य पांडेय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Feb 2023 04:12 AM IST
सार
प्रगति मैदान में लगे प्लास्ट इंडिया मेेले में सिंगल यूज प्लास्टिक और दूसरे प्लास्टिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगी है। इसमें ऐसे प्लास्टिक उत्पाद भी हैं, जो गलती से रीसाइकिल नहीं किए गए तो समय के साथ खुद ब खुद मिट्टी में घुल जाएंगे। नई मशीनरी जल्द बाजार में नजर आएगी। यह मशीन दिल्ली जैसे शहरों के लिए वरदान साबित होगी। दिल्ली में 11 साल बाद प्लास्ट इंडिया मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
प्रगति मैदान में प्लास्ट इंडिया...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब प्लास्टिक जरूरी होगा, मजबूरी नहीं। सुबह का माउथ ब्रश हो या रात को सोने के लिए बेड, बेड-शीट और तकिया तक, नहाने के लिए बाल्टी, मग हो या घर के अंदर आने वाले पानी के पाइप तक, सब में प्लास्टिक है। इसलिए प्लास्टिक से छुटकारा पाना आसान नहीं। उचित तरीके से इसे रीसाइकिल करके पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
प्रगति मैदान में लगे प्लास्ट इंडिया मेेले में सिंगल यूज प्लास्टिक और दूसरे प्लास्टिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगी है। इसमें ऐसे प्लास्टिक उत्पाद भी हैं, जो गलती से रीसाइकिल नहीं किए गए तो समय के साथ खुद ब खुद मिट्टी में घुल जाएंगे। नई मशीनरी जल्द बाजार में नजर आएगी। यह मशीन दिल्ली जैसे शहरों के लिए वरदान साबित होगी। दिल्ली में 11 साल बाद प्लास्ट इंडिया मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
रविवार को इसका आखिरी दिन है। मेले में देशी और विदेशी दोनों तरह की नई प्लास्टिक रिसाइकिल तकनीक, मशीनें और प्लास्टिक उत्पाद की भरमार है। इन प्लास्टिक सामानों की उम्र कम है। यह सूर्य की रोशनी पड़ने पर अपने आप धीरे-धीरे गलने लगते हैं। इनकी कीमत ज्यादा नहीं है। सभी सामान रीसाइकिल के लायक हैं।
विज्ञापन
कैल्को पॉलीकेम कंपनी के निदेशक सौरभ मित्तल ने बताया कि बोतल के ढक्कन से कुर्सी, थैली से गार्बेज बैग, सीमेंट बैग से प्लास्टिक के कई सामान बनाने की तकनीक और मशीनरी उनके पास है। प्लास्टिक को डिस्पोज करके फिर से इस्तेमाल करना ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने का समाधान है। उनकी कंपनी सीधे तौर पर उपभोक्ता से नहीं जुड़ी है, लेकिन प्लास्टिक के सामान बनाने वाली कंपनियों को रीसाइकिलिंग के नए आइडिया और उनके लिए कच्चा माल लेकर वह मेले में शामिल हुए हैं।
प्रिंटिंग और पैकेजिंग की मशीनों की भरमार : प्लास्ट इंडिया मेेले में देशभर और चीन, ताइवान, यूएई जैसे अन्य विदेशी कंपनियों ने नई तकनीक के साथ हिस्सा लिया है। प्रगति मैदान के नए हॉल की पहली व ऊपरी मंजिल पर प्रदर्शनी लगी है। दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्लास्टिक एसोसिएशन प्लास्टिक उद्योग के नए प्लेटफार्म यहां लेकर आए हैं। दिल्ली की इक्सपान प्लास्टिक पैकेजिंग कंपनी के पास रीसाइकिल करने के बाद बोतलें बनाने की नई तकनीक मौजूद है।