{"_id":"620ff89d6693e54c1e58b3d5","slug":"pg-and-phd-entrance-exam-in-du-will-be-from-duet-ashram-news-noi63284231","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा डीयूईटी से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा डीयूईटी से होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अंतर्गत स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी के दाखिले पिछले साल की तरह डीयूईटी (दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) के माध्यम से होंगे। डीयू ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इन विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जाएगी। दाखिले के संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
डीयू रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में पीजी व पीएचडी के दाखिले पहले की तरह ही होंगे। उन्होंने बताया कि छात्रों में इस बात को लेकर असमंजस है कि जब स्नातक (यूजी) के दाखिले डीयू सैट-सीयूसैट(सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट) से हो रहे हैं तो पीजी और पीएचडी स्तर के दाखिले कैसे होंगे। पीजी और पीएचडी के दाखिले जिस तरह बीते सालों में होते आ रहे हैं, इस बार भी उसी आधार पर होंगे।
मालूम हो कि डीयू में इस साल से स्नातक की प्रवेश परीक्षा (डीयूसैट) के माध्यम से होनी है। इससे छात्रों को हर साल बढ़ती जा रही कट ऑफ से मुक्ति मिलेगी।