{"_id":"6ae8c79fe1c9de7d270180dc","slug":"mahadev-app-case-court-grants-two-day-transit-remand-for-kingpin-saurabh-chandrakar-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव एप केस: किंगपिन सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, सीबीआई ले जाएगी छत्तीसगढ़; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव एप केस: किंगपिन सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, सीबीआई ले जाएगी छत्तीसगढ़; जानें
Mon, 02 Nov 2026 10:56 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:56 PM IST
सार
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में सौरभ चंद्राकर को कोर्ट ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा। चंद्राकर को 1 नवंबर को ओमान से भारत लाया गया था। अब उसे छत्तीसगढ़ ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
महादेव सट्टा एप का मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में आरोपी प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को उसका दो दिन का ट्रांजिट रिमांड दे दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निखिल चोपड़ा ने यह आदेश पारित किया। चंद्राकर को 1 नवंबर को ओमान से भारत लाया गया था। अब उसे छत्तीसगढ़ ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी चंद्राकर महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि चंद्राकर और उनके सहयोगी रवि उप्पल ने देश भर में पैनलों और शाखाओं के फ्रैंचाइजी नेटवर्क का उपयोग करते हुए विदेश से एक विशाल ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट बनाया और चलाया।
विज्ञापन
कथित तौर पर यह सिंडिकेट खेल आयोजनों, ताश के खेलों और अन्य गतिविधियों पर सट्टेबाजी की सुविधा देता था, और इसके राजस्व को म्यूल बैंक खातों और हवाला चैनलों के माध्यम से भेजा जाता था।
विज्ञापन
ओमान में उसका पता लगाए जाने के बाद, इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने चंद्राकर को हिरासत में लिया था। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने ओमानी अधिकारियों को औपचारिक प्रत्यर्पण प्रस्ताव सौंपे। सीबीआई ने उसका प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया और रविवार, एक नवंबर को उसे भारत वापस ले आई।