फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Petrol century in Delhi: Prices may increase further in the coming days

दिल्ली में पेट्रोल का शतक : आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं कीमतें 

Thu, 08 Jul 2021 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 05:59 AM IST
सार

  • पेट्रोल ने पहली बार दिल्ली में लगाया शतक
  • एक साल में बढ़ा 30 रुपया प्रतिलीटर से अधिक

विज्ञापन
Petrol century in Delhi: Prices may increase further in the coming days
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

विस्तार

पेट्रोल व डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनता को फिलहाल राहत मिलती दिख नहीं रही है। दिल्ली वालों को फिलहाल अपने वाहनों से चलने से आर्थिक बोझ बढ़ने ही वाला है। फिलहाल प्रतिलीटर सौ रुपया ही पार किया है, आने वाले समय में और अधिक पेट्रोल के भाव में आग लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पेट्रोल व डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही है। दिल्ली में तो पहली बार पेट्रोल ने शतक लगा लिया है और भाव तीन डिजिट में पहुंच गई है।  पिछले साल से देखे तो हर दूसरे दिन पेट्रोल के भाव में उतार-चढ़ाव दिखता है। घटता तो कम है, लेकिन बढ़ते-बढ़ते अब 100 रुपया प्रतिलीटर के पार चला गया है। कोरोना काल में लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और सार्वजनिक वाहनों की जगह प्राइवेट वाहनों में चलने की मजबूरी है, ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थ के भाव बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


पेट्रोलियम एसोसिएशन निशित गोयल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटीए डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम करीब-करीब दोगुना हो जाता है। गोयल ने बताया कि आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल कोविड की पहली लहर में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के भाव काफी कम हो गए थे। बावजूद तेल के भाव नहीं गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में 30 रुपये से भी अधिक बढ़ा
कोरोना संक्रमण की पहली लहर में पेट्रोल के भाव में ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिल रही थी। हालांकि उतार-चढ़ाव होते रहे थे। पिछले साल औसतन जहां 70 रुपये प्रतिलीटर पेट्रोल मिल रहा था तो अब यह सौ रुपया प्रतिलीटर से भी बढ़ गया है।

इस साल हर महीने की न्यूनतम और अधिकतम कीमतें
जनवरी महीना
न्यूनतम-83.71 रुपया
अधिकतम-86.30 रुपया

फरवरी
न्यूनतम-86.30 रुपया
अधिकतम-91.17 रुपया

मार्च
न्यूनतम-90.56 रुपया
अधिकतम-91.17 रुपया

अप्रैल
न्यूनतम-90.40 रुपया
अधिकतम-90.56 रुपया

मई
न्यूनतम-90.40 रुपया
अधिकतम-94.23 रुपया

जून
न्यूनतम-94.49
अधिकतम-98.81 रुपया

बीते एक हफ्ते की बढ़ोतरी
27 जून-98.46 रुपया
30 जून-98.81 रुपया
2 जुलाई-99.16 रुपया
4 जुलाई-99.51 रुपया
5 जुलाई-99.86 रुपया
आज-100.21 रुपया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed