{"_id":"60309ca1b831fc0e9f1c3a2e","slug":"petrol-and-diesel-prices-touches-new-hike-in-delhi-on-12th-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में लगातार 12वें दिन बढ़ी कीमत, पेट्रोल 90.58 और डीजल 80.97 रुपये प्रति लीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में लगातार 12वें दिन बढ़ी कीमत, पेट्रोल 90.58 और डीजल 80.97 रुपये प्रति लीटर
Sat, 20 Feb 2021 10:59 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। देश भर के लोग बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। राजधानी दिल्ली में लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल आया।
विज्ञापन
शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 39 पैसे और डीजल की कीमतों में 37 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इसी के साथ पेट्रोल की कीमत बढ़कर 90.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई, जबकि डीजल की कीमत 80.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इस समय लगभग हर शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत ऑल टाइम हाई पर चल रही है। इससे पहले, बीते साल की दूसरी छमाही में भी पेट्रोल के दाम खूब बढ़े थे। बीते 10 महीनों में ही इसके दाम में करीब 19 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।
विज्ञापन
जिस तरह से इंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, उससे आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली में कहीं पेट्रोल डीजल की कीमत 100 पार न कर जाए। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी लोगों का बुरा हाल है।
वहां पेट्रोल का भाव 97 रुपए प्रति लीटर पर चला गया है, जबकि डीजल 88.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अन्य शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम रोज नए रिकॉर्ड स्तर को छू रहे हैं।