फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   petition move against proposed cutting of 11 thousand trees for metro phase 4

11 हजार पेड़ो को काटने से पर्यावरण को संभावित नुकसान पर याचिका दायर

Fri, 12 Feb 2021 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
petition move against proposed cutting of 11 thousand trees for metro phase 4
नई दिल्ली। मेट्रो के चौथे चरण के विस्तार में 11 हजार पेड़ों को काटने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर चिंता को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में मेट्रो के भूमिगत निर्माण के निर्देश का आग्रह किया गया है। अदालत ने पर्यावरण संबंधी मामलों को देखने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) को याचिका पर विचार करने को कहा है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने याचिका पर सुनवाई इस आधार पर करने से इनकार कर दिया कि यह मामला उच्चतम न्यायालय एवं सीईसी के अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में याचिकाकर्ताओं को पहले समिति के पास जाना चाहिए। इसी के साथ अदालत ने इस याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. पीसी प्रसाद और वकील आदित्य एन प्रसाद ने याचिका में दावा किया कि इस परियोजना के लिए 11,000 से अधिक पेड़ों को गिराए जाने से राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ेगा जहां पहले से ही प्रदूषण गंभीर स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के वकील ने कहा कि उसने मेट्रो विस्तार को लेकर आपत्तियों के संबंध में उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। शीर्ष अदालत ने दो फरवरी को सीईसी को इस मामले पर गौर करने और चार सप्ताह में रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि सीईसी ने बृहस्पतिवार तीन बजे एक बैठक निर्धारित की है और याचिकाकर्ता इसमें शामिल हो सकते हैं।
डीएमआरसी के इस तर्क पर अदालत ने कहा कि वह अभी याचिका पर सुनवाई नहीं करेगी और सीईसी को याचिकाकर्ताओं के विरोध पत्र पर विचार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed