{"_id":"60c8dfac8ebc3e3266354161","slug":"person-who-shot-two-brothers-was-arrested-from-up-used-to-keep-illegal-weapons-to-intimidate-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दो भाइयों पर गोली चलाने वाले को यूपी से दबोचा, इलाके में धौंस जमाने के लिए रखता था अवैध हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दो भाइयों पर गोली चलाने वाले को यूपी से दबोचा, इलाके में धौंस जमाने के लिए रखता था अवैध हथियार
Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
सार
आरोपी सैदुल जफर के पास एक देशी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी इलाके में धौंस जमाने के लिए अवैध हथियार आने पास रखता था। आरोपी के खिलाफ हत्या की प्रयास समेत पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामिया नगर थाना पुलिस ने मामूली बात पर दो भाइयों पर गोलियां चलाने वाले आरोपी को नाबालिग के साथ रामपुर, यूपी से दबोचा है। पीड़ित दोनों भाइयों ने आरोपी को घर के बाहर से जाने से कह दिया था तो आरोपी ने दो राउंड गोलियां चला दी थीं।
विज्ञापन
आरोपी सैदुल जफर के पास एक देशी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी इलाके में धौंस जमाने के लिए अवैध हथियार आने पास रखता था। आरोपी के खिलाफ हत्या की प्रयास समेत पहले से कई मामले दर्ज हैं। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार सात व आठ जून की रात मुरारी रोड, छोटा बारात घर जामिया नगर में फायरिंग की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
जामिया नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर चार लड़के झगड़ा कर रहे थे। उसने आरोपियों को वहां से जाने को कह दिया तो आरोपी ने पीड़ित व उसके भाई पर दो राउंड गोलियां चला थीं। पुलिस को मौके से दो खोल मिले थे।
विज्ञापन
मामला दर्जकर थानाध्यक्ष सतीश कुमार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। साथ में मौके पर एक टूटा हुआ मोबाइल मिला। इसमें से कुछ नंबर मिले। इन नंबरों को मोबाइल सर्विलांस पर लगाने के बाद पुलिस ने सैदुल जफर को रामपुर, यूपी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से रामपुर का ही रहने वाला है। सैदुल से पूछताछ के बाद नाबालिग को पकड़ लिया गया।