फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   People demonstrated on road late night due to power supply disruption in Hapur

Hapur Power Cut: भीषण गर्मी में बिजली गुल से भड़के लोग, बिजली घर पर हंगामा, आधी रात को किया सड़क जाम

Thu, 21 May 2026 11:04 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 21 May 2026 11:04 AM IST
सार

हापुड़ में बिजली आपूर्ति बाधित रहने और रात भर फॉल्ट के चलते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी और लो वोल्टेज से परेशान लोगों ने दिल्ली रोड बिजली घर के बाहर हंगामा किया और सड़क पर वाहन खड़े कर आवागमन बाधित कर दिया।

विज्ञापन
People demonstrated on road late night due to power supply disruption in Hapur
भीषण गर्मी में बिजली गुल से भड़के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में बुधवार देर रात बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा किया। भीषण गर्मी में रात भर बिजली न मिलने और दिन में भी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से लोग परेशान थे।
विज्ञापन




आक्रोशित लोगों ने दिल्ली सड़क बिजली घर के बाहर मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े कर आवागमन बाधित कर दिया। यह घटना देर रात करीब एक बजे हुई। इससे पहले कोठी गेट क्षेत्र के लोगों ने भी बिजली घर के अंदर घुसकर खूब हंगामा किया था।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि रात भर फाल्ट के कारण बिजली नहीं मिल रही थी। विद्युत विभाग के अधिकारी उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे थे। लगातार पावर कट ने भीषण गर्मी में लोगों को काफी रुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में भी लगातार कम वोल्टेज और बिजली गुल होने से उनका बुरा हाल था। बिजली न मिलने से उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिजली घर पर पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग के अफसरों पर सुनवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया। यह पूरा मामला हापुड़ के दिल्ली सड़क बिजली घर से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed