{"_id":"68d2a5cd227a5a91980bcfd0","slug":"people-are-troubled-by-the-heat-during-the-day-as-well-as-at-night-ashram-news-c-340-1-del1011-106072-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दिन के साथ रात में भी लोग गर्मी से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दिन के साथ रात में भी लोग गर्मी से परेशान
विज्ञापन
दिन के साथ रात में भी लोग गर्मी से परेशान
-- -दिन के समय बीच-बीच में आंशिक बादलों की आवाजाही भी बनी रही, लेकिन तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में हल्का इजाफा हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बीते कई दिनों से सूरज अपनी तपिश महसूस करा रहा है। ऐसे में दिन के साथ ही रातें भी गर्म है। इसी बीच मंगलवार को सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन के समय बीच-बीच में आंशिक बादलों की आवाजाही भी बनी रही, लेकिन तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में हल्का इजाफा हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य 1.4 डिग्री सेल्सियस के साथ 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 86 से 37 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान साफ रहेगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्से, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।