{"_id":"61d63e4dca87cb1dc76207c7","slug":"peacock-got-electrocuted-in-burari-nut-police-personnel-saved-the-life-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : बुराड़ी में मोर को लगा करंट, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : बुराड़ी में मोर को लगा करंट, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
Thu, 06 Jan 2022 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:26 AM IST
सार
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लालकिला स्थित पक्षियों के अस्पताल पहुंचाया, समय पर अस्पताल पहुंचाने से बची मोर की जान।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी जिले के बुराड़ी इलाके में पुलिस की मुस्तैदी से एक मोर की जान बच गई। करंट लगने की वजह से मोर बुरी तरह झुलस गया था। किसी राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तुरंत एक एनजीओ की मदद से पुलिस ने मोर को लालकिला स्थित पक्षियों के अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी जान बचाई जा सकी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने मोर को अस्पताल पहुंचाने वाले अपने जवानों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को बुराड़ी थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली कि इलाके में एक मोर करंट लगने से झुलसकर जख्मी हो गया है। तुरंत थाने के स्टाफ को मौके पर भेजा गया। वहां खुद बुराड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। मोर की हालत काफी खराब थी। पक्षियों और जानकारों के लिए काम करने वाली एक एनजीओ से संपर्कै किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद तुरंत मोर को एक साफ कपड़े में लपेटकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां समय पर उसका इलाज हुआ। जिसके बाद उसकी जान बचाई जा सकी। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि यदि समय से इसको अस्पताल न लाया जाता तो शायद इसकी जान चली जाती।
विज्ञापन