फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Paving the way for construction of new army building in Delhi

Delhi News: दिल्ली में नए सेना भवन के निर्माण का रास्ता साफ

Thu, 02 Feb 2023 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Paving the way for construction of new army building in Delhi
दिल्ली में नए सेना भवन के निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन


-दिल्ली सरकार ने दी पेड़ों के प्रत्यारोपण और कटाई की अनुमति, हटाए जाएंगे करीब 579 पेड़

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली कैंट में जल्द ही नया सेना भवन बनेगा। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने निर्माण स्थल से 579 पेड़ों के प्रत्यारोपण और काटने का प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री ने उक्त प्रस्ताव की स्वीकृति देकर परियोजना का मार्ग प्रशस्त किया है।
मुख्यमंत्री ने सेना भवन परियोजना स्थल पर नए भारतीय सेना मुख्यालय के निर्माण के लिए 579 पेड़ों के प्रत्यारोपण और काटने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की है। मंत्रालय सेना के लिए अत्याधुनिक सुविधा के रूप में साइट को विकसित करना चाहता है। इसमें कुछ पेड़ साइट के निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। ऐसे में मंत्रालय ने अपने अधिकारियों के माध्यम से, दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखकर साइट को खाली करने के लिए 579 पेड़ों को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने और काटने की मंजूरी मांगी थी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इसके बाद सीएम ने अपनी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


बता दें कि 579 पेड़ों में से मंत्रालय 476 पेड़ों का प्रत्यारोपण करेगा, जबकि 103 पेड़ों की कटाई करेगा। इन पेड़ों के स्थानान्तरण की अनुमति जारी होने की तिथि से 3 माह के भीतर 5790 नए पौधे लगाए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय अगले सात वर्षों तक उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी लेगा। प्रस्ताव के तहत नीम, अमलतास, पीपल, गूलर, बरगद, देसी कीकर और अर्जुन आदि प्रजाति के पौधे शामिल हैं। गैर वन भूमि पर 6-8 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed