फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   passengers will take facility towards metro station

मेट्रो स्टेशन तक राहगीरों की आवाजाही होगी आसान

Tue, 22 Oct 2019 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
passengers will take facility towards metro station
नई दिल्ली। दिल्ली के मेट्रो स्टेशन तक राहगीरों की आवाजाही आसान बनाने की योजना पर डीएमआरसी काम कर रहा है। इसके तहत मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) प्रोजेक्ट तैयार है। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में यूटीपैक की बैठक में सोमवार को मेट्रो फेज-4 के 40 मेट्रो स्टेशन के लिए इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने बैठक में कहा कि योजना लागू होने के बाद मेट्रो स्टेशन के नजदीक भीड़ को कम करने के साथ राहगीरों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि इसके लिए इंजीनियरिंग से प्रभावी समाधान निकालें। हर स्टेशन पर ई-वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधा दी जाए। अधिकारियों का कहना है कि यूटीपेक ने मेट्रो फेज-3 लाइन के 40 मेट्रो स्टेशन पर एमएमआई प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रोजेक्ट को छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने उपराज्यपाल को बताया कि एमएमआई के 40 संशोधित डिजाइन यूटीपेक को भेजे गए हैं, इससे ट्रैफिक सर्वे का अपडेट समेत प्रभावी तरीके से प्रोजेक्ट पर काम हो सकेगा।
विज्ञापन

एमएमआई में खास :
-पैदल यात्रियों को प्रोजेक्ट में प्राथमिकता दी जाए, जिससे उनको अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए बीच में सवारी न बदलनी पड़े।
-पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही बेहतर के लिए अलग-अलग रास्ता होगा।
-राहगीरों की आसानी के लिए यातायात के विभिन्न साधनों के बीच पैदल पथ का निर्माण किया जाए।
-लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए फीडर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed