फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   passengers are waiting for dtc bus and bus round has decreased on some routs due to loss

दिल्ली : डीटीसी बसों के लिए यात्रियों को करना पड़ रहा है इंतजार, घाटे के कारण कई रूट पर घटे फेरे

Thu, 04 Jun 2020 09:55 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 04 Jun 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
passengers are waiting for dtc bus and bus round has decreased on some routs due to loss
डीटीसी बस - फोटो : SELF

अनलॉक-1 के चौथे दिन बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली से विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए यात्रियों को काफी समय तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। इंतजार करने वालों की तादाद बढ़ने से न तो बसों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और न ही संक्रमण से बचाव के लिए थर्मल स्कैनिंग ही की जा सकी।

विज्ञापन


सीमापुरी, यमुना विहार, लक्ष्मी नगर समेत अन्य जगहों पर सुबह और शाम के वक्त काफी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। हालांकि हरियाणा से लगते कापसहेड़ा बॉर्डर से गंतव्य के लिए रवाना होने वाली बसों में यात्रियों की संख्या 20 से कम रही।
विज्ञापन


बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के तहत 20 यात्रियों को ही बैठाने की अनुमति है। लेकिन जहां यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां बसों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी अधिकारियों के मुताबिक बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। बस स्टॉप पर मार्शल थर्मल गन से यात्रियों के शरीर का तापमान की भी जांच कर रहे हैं। बसों में यात्रियों की संख्या सीमित होने से डीटीसी को राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है। इस वजह से कई रूटों पर फेरे भी घटा दिए गए हैं। इससे पूर्वी और उत्तरी दिल्ली के कई बस स्टॉप पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed