{"_id":"60d1eb4f8c297965227cb479","slug":"passenger-stopped-from-boarding-the-plane-at-igi-airport-for-not-having-rt-pcr-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नहीं होने पर विमान में चढ़ने से रोका, आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नहीं होने पर विमान में चढ़ने से रोका, आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री ने किया हंगामा
Tue, 22 Jun 2021 07:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:56 PM IST
सार
बड़ी मशक्कत के बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री को पकड़कर आईजीआई थाना पुलिस के हवाले किया। एयरलाइंस कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हंगामा करते हुए यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के बिना उड़ान भरने से मना करने पर एक यात्री ने आईजीआई एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। एयरलाइंस कंपनी ने यात्री के पास रिपोर्ट नहीं होने पर मुंबई जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं दी। उसके बावजूद यात्री मुंबई जाने की जिद पर अड़ गया और टर्मिनल तीन पर जमकर हंगामा करने लगा।
बड़ी मशक्कत के बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री को पकड़कर आईजीआई थाना पुलिस के हवाले किया। एयरलाइंस कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जमानती धारा होने की वजह से उसे रिहा कर दिया गया है।
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी यात्री की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला स्थित सनबर्षा गांव निवासी सूरज पांडेय (36) के रूप में हुई है। 21 जून को टर्मिनल तीन पर झगड़े की शिकायत मिलने पर पुलिस वहां पहुंची।
विज्ञापन
वहां पर विस्तारा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर दीपक ढांढा ने पुलिस को एक यात्री के हंगामा करने की शिकायत की। उसने बताया कि सूरज पांडेय के पास मुंबई जाने के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नहीं है। यात्रा करने के लिए रिपोर्ट का होना जरूरी है। जिसकी वजह से उसे विमान पर चढ़ने की इजाजत नहीं दी गई।

उसके बाद यात्री एकाएक चिल्लाने लगा और हंगामा करने लगा। जब एयरपोर्ट पर तैनात एयरलाइंस कर्मियों ने उसे हंगामा करने से मना किया तो वह बैगेज बेल्ट पर चढ़ गया और चिलना शुरू कर दिया। हंगामा करने से एयरलाइंस कर्मियों को काम करने में दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान को सत्यापित करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में शिकायत को सही पाए जाने पर सूरज पांडेय के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल भी करवाया गया। लेकिन जमानती धारा होने की वजह से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।