{"_id":"612e48e18ebc3eb2691a4173","slug":"passenger-arrested-for-smuggling-foreign-currency-at-airport-27-thousand-uae-dirham-found-during-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की तस्करी में एक यात्री गिरफ्तार, तलाशी के दौरान मिला 27 हजार यूएई दिरहम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की तस्करी में एक यात्री गिरफ्तार, तलाशी के दौरान मिला 27 हजार यूएई दिरहम
Tue, 31 Aug 2021 08:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 31 Aug 2021 08:51 PM IST
सार
सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने विदेशी मुद्रा की तस्करी करने वाले एक यात्री को पकड़ा। उसके पास से 27 हजार यूएई दिरहम मिला है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि यात्री की पहचान चेतन कुमार के रूप में हुई है। वह दुबई जाने के लिए हवाई अड्डा पर पहुंचा था। उसके बैग की तलाशी के दौरान 27 हजार यूएई दिरहम मिला।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवानों ने उससे विदेशी मुद्रा के बाबत कागजात पेश करने के लिए कहा। लेकिन वह नाकाम रहा। साथ ही वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। कस्टम विभाग के अधिकारी उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन