{"_id":"61b8ecb91016f113e616594e","slug":"parking-is-a-serious-problem-due-to-mafia-nexus-saurabh-bhardwaj-ashram-news-noi6213088164","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया की साठगांठ से पार्किंग गंभीर समस्या : सौरभ भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया की साठगांठ से पार्किंग गंभीर समस्या : सौरभ भारद्वाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पार्किंग के मुद्दे पर भाजपा और निगम पर निशाना साधा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में माफिया की साठगांठ के कारण पार्किंग को एक गंभीर समस्या बताया है। इसके लिए भाजपा शासित नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है।
सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि फ्रॉस्ट एंड सुलिवन नामक संस्था की स्टडी के अनुसार दिल्ली में औसतन एक व्यक्ति अपनी जिंदगी के 80 घंटे सिर्फ पार्किंग ढूंढने में लगा देता है।
भारद्वाज ने कहा कि दो करोड़ की आबादी के अनुसार दिल्ली में करीब एक करोड़ वाहनों की पार्किंग की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने पार्किंग के मुद्दे पर निगम को कई बार फटकार लगाई है। अस्पतालों और मॉल्स की पार्किंग पूरी तरह मुफ्त होती है, लेकिन निगम और पार्किंग माफियाओं की सांठगांठ के कारण यहां पर अवैध रूप से शुल्क वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने 2012 निगम चुनाव के अपने चुनावी घोषणा पत्र में 100 मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का वादा किया था, लेकिन इन 10 सालों में 100 गाड़ियों की पार्किंग तक नहीं बना पाए। 2017 के चुनाव में दक्षिणी निगम ने 27 पार्किंगों का वादा किया, भाजपा उसमें भी फेल रही।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक नई सीरीज की शुरुआत की है, इसके जरिये दिल्ली के लोगों को शिक्षित किया जाएगा कि क्या-क्या काम हैं, जो निगम के अंतर्गत आते हैं। लोगों को हमेशा यह उलझन रहती है कि कोई काम दिल्ली सरकार का है या निगम का है या केंद्र का है। किसे करना था और किसने नहीं किया है।