फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Panchayat assistant is resigning

पंचायत सहायक: सरकारी के नाम पर की नौकरी, अब दे रहे इस्तीफा

Wed, 20 Apr 2022 05:17 AM IST
Jeet Kumar रश्मि ओझा गाजियाबाद।
रश्मि ओझा गाजियाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 20 Apr 2022 05:17 AM IST
सार

सरकारी नौकरी के लालच में युवाओं ने पहले पंचायत सहायक पद पर आवेदन कर नौकरी तो पा ली, लेकिन अब छह हजार वेतन और आठ घंटे की नौकरी के दबाव में कुछ महीनों नौकरी करने के बाद अधिकतर नौकरी छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Panchayat assistant is resigning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांवों में मिनी सचिवालयों के लिए पंचायत सहायक के पद पर युवाओं ने धड़ाधड़ आवेदन किए। पंचायत सहायक के लिए योग्यता 10वीं या 12वीं थी, लेकिन स्नातक और परास्नातक, एमबीए यहां तक की गोल्ड मेडलिस्ट और यूपीएससी की तैयारी करने वालों तक ने आवेदन कर नौकरी पाई। अब 20 पंचायत सहायकों ने इस्तीफा दे दिया है और कई नौकरी छोड़ने की कतार में हैं। 161 ग्राम पंचायतों में से अभी भी 28 पद खाली हैं।

विज्ञापन


सरकारी नौकरी के लालच में युवाओं ने पहले पंचायत सहायक पद पर आवेदन कर नौकरी तो पा ली, लेकिन अब छह हजार वेतन और आठ घंटे की नौकरी के दबाव में कुछ महीनों नौकरी करने के बाद अधिकतर नौकरी छोड़ रहे हैं। जिले के 133 ग्राम पंचायत में सहायक अभी तैनात हैं और पिछले चार पांच महीनों में 20 पंचायत सहायकों ने नौकरी छोड़ दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा आठ पंचायतों में कोई आवेदन ना आने की वजह से अभी तक तैनाती नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि नौकरी छोड़ने वाले युवाओं में ऐसे लोग शामिल हैं, जिसमें या तो किसी की दूसरी नौकरी लग गई है या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक भोजपुर में हैं डिग्रीधारी
भोजपुर ब्लाक में सबसे अधिक स्नातक और परास्नातक तैनात हैं। यहां 47 पदों में से 16 पर स्नातक और परास्नातक तैनात हैं। इसके अलावा मुरादनगर ब्लॉक में 48 पदों में से 12 पर परास्नातक-स्नातक हैं।  लोनी ब्लाक में 32 में से छह पदों पर स्नातक नौकरी कर रहे हैं।


पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी 
गांव कादराबाद में तैनात नंदिता ने बताया कि मैं अभी एमबीए की पढ़ाई कर रही हूं। घर के पास नौकरी थी तो ज्वाइन कर लिया है।

44 गांवों में परास्नातक, एमबीए और स्नातक तैनात
पंचायत सहायक के लिए 153 ग्राम पंचायतों में भर्ती हुई थी। इसके लिए योग्यता दसवीं पास थी लेकिन एक भी दसवीं पास के आवेदन नहीं आए। 109 गांवों में इंटरमीडिएट पास तैनात हैं तो 41 गांव में स्नातक सहित अतिरिक्त योग्यता जैसे कंप्यूटर, डिजाइनिंग आदि की योग्यता वाले युवा कार्य कर रहे हैं। तीन पदों पर परास्नातक और एमबीए तैनात हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed