फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   oxygen truck deteriorated on road delhi police dragged from Gypsy to sonia hospital

ऑक्सीजन का ट्रक बीच सड़क खराब: पुलिस ने जिप्सी से खींचकर पहुंचाया अस्पताल, 70 कोविड मरीजों की बची जान

Tue, 04 May 2021 12:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 May 2021 12:55 AM IST
सार

नांगलोई के सोनिया अस्पताल में रविवार दोपहर पुलिस कर्मियों की सूझबूझ से 70 कोविड मरीजों की जान बच गई।

विज्ञापन
oxygen truck deteriorated on road delhi police dragged from Gypsy to sonia hospital
पुलिस ने जिप्सी से खींचकर पहुंचाया ऑक्सीजन से भरा ट्र्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नांगलोई के सोनिया अस्पताल में रविवार दोपहर पुलिस कर्मियों की सूझबूझ से 70 कोविड मरीजों की जान बच गई। दरअसल अस्पताल ऑक्सीजन ला रहा ट्रक रास्ते में खराब हो गया। अस्पताल में ऑक्सीजन भी खत्म होने ही वाली थी। ऐसे समय में पुलिस कर्मियों ने ट्रक को जिप्सी में बाधा और करीब साढ़े तीन किलोमीटर ट्रक को खींचकर समय पर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की सूझबूझ की वजह से खत्म होने से पूर्व ही ऑक्सीजन पहुंच गई। अस्पताल ने पुलिस कर्मियों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1.50 बजे सूचना मिली कि सोनिया अस्पताल नांगलोई में ऑक्सीजन खत्म होने वाली है। इनके यहां ऑक्सीजन ला रहा ट्रक उद्योग विहार मेट्रो स्टेशन के पास खराब हो गया है। अस्पताल में उस समय 70 कोविड मरीज भर्ती थे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पश्चिम विहार वेस्ट थाने की एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। ईआरवी जिप्सी लेकर एएसआई सुरेश और श्रीभगवान मौके पर पहुंचे। क्रेन बुलवाकर ट्रक को खिंचवाने का समय नहीं था। ऐसे में दोनों जवानों ने ट्रक को जिप्सी से खींचने का फैसला किया। हालांकि लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन दोनों ने जोखिम लिया। ट्रक को जिप्सी से बांधकर उसे करीब साढ़े तीन किलोमीटर खींचकर अस्पताल समय से पहुंचा दिया गया। ट्रक में 3.88 क्यूबिक मेट्रस लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed