फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   oxygen shortage in army base hospital treatment is going on many patient 

सांसों का संकट : दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, कई मरीजों की जान खतरे में

Tue, 04 May 2021 11:46 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 04 May 2021 11:46 AM IST
सार

दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। अस्पताल में कई मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल्ली के बत्रा अस्पताल में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
oxygen shortage in army base hospital treatment is going on many patient 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान जा रही है। इतने दिनों बाद भी ऑक्सीजन का संकट दूर नहीं हुआ है। इसी बीच दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। अस्पताल में कई मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसके चलते मरीजों की जान पर तलवार लटक गई है। 

विज्ञापन


भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने दिल्ली कैंट स्थित आर्मी बेस अस्पताल के लिए ऑक्सीजन का कोटा कम कर दिया है। सेना के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्रालय के माध्यम से इस मामले को उठाया है। वहीं दिल्ली कैंट के आर्मी बेस हॉस्पिटल के पास इस समय पर्याप्त ऑक्सीजन है और वह अपने मरीजों की देखभाल कर सकता है। लेकिन इसपर जल्द ही ध्यान देना होगा, नहीं तो कई मरीजों की जान खतरें में पड़ सकता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल्ली के बत्रा अस्पताल में 12 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल था। कुछ दिन पहले जयपुर गोल्डेन और सर गंगा राम अस्पताल में कई कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed