{"_id":"61e9e79c21e1b432db523931","slug":"oxygen-plant-started-in-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : तिहाड़ में ऑक्सीजन प्लांट शुरू, जेल नंबर तीन के अस्पताल में लगाया गया है संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : तिहाड़ में ऑक्सीजन प्लांट शुरू, जेल नंबर तीन के अस्पताल में लगाया गया है संयंत्र
Fri, 21 Jan 2022 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 04:22 AM IST
सार
कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। इसको देखते हुए ऑक्सीजन के इंतजाम पर जोर दिया गया। दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया है। यहां बनाई जाने वाली ऑक्सीजन कैदियों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
विज्ञापन
अभी जेल में ऑक्सीजन के सिलिंडर कैदियों के लिए उपलब्ध रहते थे।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने 100 से अधिक बिस्तरों वाले सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की थी। जेल नंबर तीन में 120 बिस्तर वाला अस्पताल है। ऑक्सीजन प्लांट को तिहाड़ के जेल नंबर तीन के अस्पताल में लगाया गया है। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार से प्लांट ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। इसको देखते हुए ऑक्सीजन के इंतजाम पर जोर दिया गया। दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन