{"_id":"614796058ebc3eb3bc3e94e1","slug":"osama-s-uncle-humaid-was-in-touch-with-isi-ashram-news-noi6055902115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआई के संपर्क में था ओसामा का चाचा हुमैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआई के संपर्क में था ओसामा का चाचा हुमैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आतंकी ओसामा का चाचा हुमैद उर रहमान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सीधे संपर्क में था। उसने ही अपने भतीजे ओसामा और जीशान को पाकिस्तान के कराची में आतंकी ट्रेनिंग दिलाने के लिए पाकिस्तान भेजने में मदद की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने यह बात कबूल की है। दिल्ली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 29 सितंबर तक के लिए रिमांड पर लिया है। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र एटीएस ने जाकिर हुसैन शेख (45) से पूछताछ के बाद एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है।
स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले हुमैद उर रहमान को शनिवार को दिल्ली लाया गया। उसे शुक्रवार को प्रयागराज के करेली थाने में गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े छह आतंकियों के मॉड्यूल में से पाकिस्तान प्रशिक्षित ओसामा का चाचा है। आईएसआई ने दाऊद इब्राहीम की डी कंपनी के साथ गठजोड़ कर उसे भारत के विभिन्न शहरों में सीरियल ब्लास्ट के लिए आईईडी पहुंचाने का जिम्मा दिया था।
दूसरी तरफ, जाकिर के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस को पता लगा है कि जाकिर शेख पड़ोसी देश के किसी एंटनी नाम के व्यक्ति के संपर्क में था। दिल्ली पुलिस जाकिर हुसैन शेख को जल्द ही दिल्ली लाएगी और अन्य आतंकियों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी।