फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   OPD will be started for the transgender community on the birthday of the Prime Minister

शानदार पहल! PM Modi के जन्मदिन पर किन्नर समुदाय को तोहफा, RML में शुरू होगी 'स्पेशल ओपीडी', अन्य सुविधाएं भी

Sat, 16 Sep 2023 09:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 16 Sep 2023 09:06 PM IST
सार

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रविवार से किन्नर समुदाय के लिए ओपीडी की शुरूआत होने जा रही है। यह सुविधा 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू होगी। आरएमएल अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
OPD will be started for the transgender community on the birthday of the Prime Minister
आरएमएल अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रविवार को किन्नर समुदाय के लिए विशेष ओपीडी क्लीनिक की शुरूआत होगी। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (प्रो) अजय शुक्ला इस विशेष ओपीडी का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

यह विशेष ओपीडी हर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें किन्नर समुदाय को सभी प्रकार की सेवाएं मिलेंगी। इनके लिए एक अलग से पंजीकरण काउंटर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा त्वचा विज्ञान, बाल चिकित्सा सेवाएं और सभी संबंधित रक्त जांच ओपीडी में उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां पर किन्नर समुदाय के लिए अलग से शौचालय और जनसुविधा उपलब्ध होगी। हार्मोन विश्लेषण और मुफ्त हार्मोनल उपचार के साथ एक एंडोक्रिनोलॉजी सुविधा, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के साथ एक मनोरोग सुविधा और प्लास्टिक सर्जरी भी ओपीडी में उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि ओपीडी या अस्पताल के वार्डों में किन्नर समुदाय अक्सर दूरी बनाते हैं। यहीं कारण है कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए यह सुविधा शुरू की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में पूछताछ करने पर सामने आया है कि यह समुदाय के लोग ज्यादातर निजी अस्पताल में उपचार करवाते हैं। इनके लिए सुविधा शुरू करने से इन्हें भी बेहतर उपचार मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed