फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   opd facility start in aiims from friday patients will have to register online

बड़ी राहत : एम्स में आज से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं, ऑनलाइन कराना होगा पंजीकरण

Fri, 18 Jun 2021 03:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Jun 2021 03:52 AM IST
सार

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.के शर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अस्पताल में 18 जून से चरणबद्ध तरीके से ओपीडी सेवाओं को शुरू किया जाएगा। अभी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। डॉक्टर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को ही ओपीडी में देखेंगे। 

विज्ञापन
opd facility start in aiims from friday patients will have to register online
aiims - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच आज से एम्स में ओपीडी सेवाएं दोबारा से शुरू हो जाएंगी। मरीजों को इलाज के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही अपना पंजीकरण कराना होगा। अभी सीधे अस्पताल में जाकर पंजीकरण की सुविधा नहीं मिलेगी। इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को कोविड से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। 

विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.के शर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अस्पताल में 18 जून से चरणबद्ध तरीके से ओपीडी सेवाओं को शुरू किया जाएगा। अभी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। डॉक्टर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को ही ओपीडी में देखेंगे। सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वह ओपीडी के लिए तैयारी शुरू कर दें और प्रतिदिन आने वाले नए व पुराने मरीजों की संख्या का एक प्रस्ताव बनाकर भेंजे। एम्स में अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को भी आपातकालीन विभाग के माध्यम से भर्ती करना शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते छह अप्रैल को एम्स ने फैसला किया था कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए ही मरीज ओपीडी में दिखा सकेंगे।हालांकि बाद में  कोरोना के मामले जब बढ़ने लगे तो अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ओपीडी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। अब करीब दो महीने बाद शुक्रवार से यह सेवाएं फिर से शुरू की जा रही है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed