फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Op road cow slaughter, firing on policemen, home guard serious

खुलेआम गोकशी, पुलिसवालों पर फायरिंग, होमगार्ड गंभीर

Mon, 25 Oct 2021 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Op road cow slaughter, firing on policemen, home guard serious
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार तड़के खुलेआम गोकशी कर रहे तस्करों ने पुलिसकर्मियों को अपनी कार चढ़ा दी। इसके बाद गोकशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इससे ड्यूटी पर तैनात दिल्ली होमगार्ड का जवान जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। गोकश अपनी होंडा सिटी कार लेकर फरार हो गए। थाने में सूचना के बाद घायल जवानों को नजदीकी मैक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां जोगेंद्र की हालत गंभीर है। उसकी कमर में गोली लगी है। घायल हवलदार नवीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जांच के बाद पुलिस दिल्ली, हरियाणा और यूपी में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस शनिवार रात टेल्को टी-प्वाइंट के पास पिकेट लगातार वाहन जांच कर रही थी। इसमें हवलदार नवीन व होमगार्ड का जवान जोगेंद्र साथियों के साथ शामिल थे। तड़के एक कार सवार ने सूचना दी कि पीछे कार सवार लोग सड़क पर खुलेआम गोकशी कर रहे हैं। हवलदार नवीन व होमगार्ड बाइक लेकर मधु विहार की ओर चले तो कुछ ही दूर जाकर सफेद होंडा सिटी कार देखी। आरोपी खुलेआम गोकशी कर रहे थे। दोनों ने अपनी बाइक कार के आगे लगा दी।
विज्ञापन

यह देखकर दुस्साहसी गोकश कार में सवार हो गए और नवीन व जोगेंद्र की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इसमें दोनों जख्मी हो गए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस पर एक गोकश ने पिस्टल निकालकर गोलियां चला दी। एक गोली होमगार्ड जोगेंद्र की कमर में लगी। इसके बाद गोकश फरार हो गए। पुलिस नियंत्रण कक्ष में सूचना के बाद मधु विहार और पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मधु विहार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गो-तस्करों की पहली पसंद ओल्ड मॉडल की होंडा सिटी कार है। इसमें वे आसानी से सड़क से गाय को उठाकर डाल लेते हैं। इस कार की डिक्की भी बहुत बड़ी होती है। कई बार बदमाश सुनसान जगह देखकर गोकशी कर अवशेष डिक्की में डालकर ले जाते हैं। गो-तस्करी करने वाले लोग ज्यादातर मेवात और गाजियाबाद से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed