फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Online gaming industry will be destroyed due to heavy tax burden

Delhi News: भारी टैक्स के बोझ से तबाह हो जाएगी ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री

Sat, 07 Oct 2023 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
Online gaming industry will be destroyed due to heavy tax burden
आतिशी बोलीं-भारतीय स्टार्टअप्स में निवेश करने से कतराएंगे निवेशक
विज्ञापन


कहा-1.5 लाख करोड़ के टैक्स के नोटिस को वापस लेने की मांग करेंगी


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री भारी टैक्स के बोझ तले दबकर तबाह हो जाएगी। नई जीएसटी दर व भारी टैक्स के नोटिस से इस इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ेगा और निवेशक भारतीय स्टार्टअप्स में निवेश करने से कतराएंगे। पूरे स्टार्टअप्स ईको सिस्टम पर इसकी मार पड़ेगी। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शनिवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह बात कही। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की बात करती है और दूसरी तरफ स्टार्टअप्स से निकली ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को टैक्स के बोझ के तले दबा रही है।


वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि 52वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को दिए गए 1.5 लाख करोड़ के टैक्स के नोटिस को वह वापस लेने की मांग करेंगी। ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की वर्तमान में कुल वैल्यूएशन 23,000 करोड़ रुपये है। इनमें करीब 50,000 से ज्यादा युवा प्रोग्रामर्स, वेब डेवलपर्स काम करते हैं। इस इंडस्ट्री में विदेशी निवेशकों ने 17,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश किए हैं। पूरे देश में 40 करोड़ से ज्यादा लोग ऑनलाइन मनोरंजन के लिए गेमिंग प्लेटफाॅर्म्स पर लूडो, शतरंज, कैरम जैसे छोटे गेम्स खेलते हैं। इन कंपनियों को बंद होते देख युवा स्टार्टअप्स में जाने से कतराएंगे और नौकरियों की तरफ जाएंगे। फिर देश से बेरोजगारी की महामारी कैसे दूर होगी।
विज्ञापन



जीएसटी की सबसे अधिकतम दर ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर पर
आतिशी ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने अपनी 50वीं बैठक में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर पर 28% जीएसटी लगा दिया, जो जीएसटी की सबसे अधिकतम दर है। दिल्ली ने इसका विरोध भी किया, क्योंकि ऑनलाइन सेक्टर लक्जरी नहीं, ये बैटिंग, गैम्बलिंग, हॉर्स-रेसिंग की तरह नहीं, जहां कुछ रईस शामिल होते हैं। ये गेम खेलने वाले लोग टियर-2, टियर-3 के शहरों के लोग होते हैं, जो मनोरंजन के लिए इन ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफाॅर्म्स का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed