{"_id":"61f6eb8c8e9a903be1646f55","slug":"online-course-will-start-soon-on-guru-granth-sahib-ashram-news-noi6295709195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रंथ साहिब पर जल्द ही शुरू होगा ऑनलाइन कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रंथ साहिब पर जल्द ही शुरू होगा ऑनलाइन कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। गुरुग्रंथ साहिब पर जल्द ही शॉर्ट टर्म कोर्स की शुरुआत की जाएगी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए यह योजना तैयार की है। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही प्रबंधक कमेटी ने तय किया है कि सिंह सभाओं के लिए बिना किसी भेंट के प्रचारक, कीर्तनीय व ढाडी जत्थे को भेजा जाएगा। इसे लेकर दिल्ली की सिंह सभाओं के प्रबंधकों पत्र भी लिखा गया है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि धर्म प्रचार, कीर्तन, सिख इतिहास व पंजाबी भाषा का प्रचार-प्रसार बड़े पैमाने पर किया जाएगा। गुरुग्रंथ साहिब पर शार्ट टर्म कोर्स सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू करेंगे ताकि घर-घर तक गुरु की शिक्षा तथा उपदेश पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सिख अध्ययन केंद्र गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध सिख विद्वानों द्वारा गुरुग्रंथ साहिब पर रिसर्च की जाएगी। विद्वानों द्वारा सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। कालका ने कहा कि 125 बेड वाले बाला साहिब अस्पताल के पहले चरण को जल्द शुरू किया जाएगा। जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही सेवाएं (जिसमें 50 रुपये में एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, डायलिसिस, बाला प्रीतम दवाखाना) चलती रहेंगी। 1984 दंगा पीड़ितों के लिए पेंशन व कोविड पेंशन स्कीम भी चलती रहेंगी।