फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online application form window closed in DU

डीयू में ऑनलाइन आवेदन की खिड़की बंद, 3 जुलाई से शुरू होंगीं प्रवेश परीक्षाएं

Sun, 23 Jun 2019 08:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
online application form window closed in DU
दिल्ली यूनिवर्सिटी - फोटो : Social Media

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन खिड़की रात 11:59 बंद हो गई।

विज्ञापन


डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 61 हजार सीटों के लिए 24 दिन चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत रात 8:30 बजे तक देशभर से कुल 366889 पंजीकरण हुए। जिनमें फीस के साथ कुल 256868 आवेदन जमा कराए गए, जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए फीस के साथ कुल 128836 फॉर्म जमा हुए।
विज्ञापन


बीते साल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफल रही थी। लेकिन इस बार कोर्ट ने बीते साल के योग्यता मानकों से ही दाखिला दिए जाने का आदेश दिया था, जिस कारण आवेदन तिथि भी बढ़ाई गई। डीयू प्रशासन ने इस बार कुछ कोर्स के लिए योग्यता मानकों में बदलाव किया था। पिछले साल ऑनलाइन आवेदन के अंतिम दिन तक फीस भुगतान के साथ कुल 278574 आवेदन किए गए थे। लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड नहीं टूट पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू की यूजी कोर्सेज के लिए 24 दिनों तक चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में दिल्ली के आवेदक सबसे आगे रहे हैं। रात 12 बजे प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदन का फाइनल डाटा रविवार को जारी किया जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 में यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी कोर्सेज के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। 30 जून से शुरू होने वाली प्रवेश परीक्षाएं अब नए शेड्यूल के मुताबिक 3 जुलाई से शुरू होकर 8 जुलाई को संपन्न होंगी।

दिल्ली-एनसीआर समेत 18 शहरों में प्रवेश परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। प्रशासन ने गाइडलाइंस में बदलाव नहीं किया है। पहले प्रवेश परीक्षाओं के लिए 30 जून से 03 जुलाई तक की तिथियां जारी की गई थीं, लेकिन कोर्ट के आदेशानुसार आवेदन तिथियां बढ़ने के कारण डीयू का पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया था। इसलिए पहले ही तिथियों में बदलाव की संभावना थी।

3 जुलाई की सुबह 8 से 10 बजे की पाली में एलएलबी, दोपहर 12 से 2 बजे तक बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीईडी), शाम 4 से 6 बजे तक बीएड की परीक्षा होगी। 4 जुलाई की सुबह 8 से 10 बजे की पाली में पांच वर्षीय इंटरग्रेटिड जर्नलिज्म कोर्स (हिंदी-अंग्रेजी) के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। शाम 4 से 6 बजे तक बीएड स्पेशल एजुकेशन की प्रवेश परीक्षा होगी।

5 जुलाई की दोपहर 12 से 2 बजे तक एलएलएम की परीक्षा होगी। 6 जुलाई को बीए-ऑनर्स मल्टीमीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन की प्रवेश परीक्षा सुबह 8 से 10 बजे तक, बीएमएस, बीबीए (एआईए), बीए-ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स की (पहली शिफ्ट) की परीक्षा 12 से 2 बजे तक, वहीं इन्हीं कोर्सेज की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 4 से 6 बजे तक होगी।

7 जुलाई की सुबह 8 से 10 बजे तक बीए-ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस, शाम 4 से 6 बजे तक बीएससी-फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस, दोपहर 12 से 2 बजे तक बीएलएड की प्रवेश परीक्षा होगी। एमए, एमफिल और पीएचडी की प्रवेश परीक्षाओं के शेड्यूल को डीयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पहली बार यह परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराने जा रही है, जिसकी गाइड लाइन पहले जारी कर दी गई थीं।

इन शहरों में होगी परीक्षा

दिल्ली-एनसीआर (गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, साहिबाबाद, गाजियाबाद), अहमदाबाद, बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, त्रिवेंद्रम, वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed