फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One youth died and three others were seriously injured when Scorpio car collided with divider in delhi

Delhi Accident: स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकरा कर तीन बार पलटी, एक की मौत; तीन की हालत गंभीर

Mon, 12 Jan 2026 10:03 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 12 Jan 2026 10:03 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी में बारापूला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलट गई। हादसे में कार चालक हर्ष की मौत हो गई, जबकि छह युवक घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
One youth died and three others were seriously injured when Scorpio car collided with divider in delhi
रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार व सोमवार की रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। बारापूला फ्लाईओवर से सराय कालेखां की तरफ उतरते हुए तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा कर पलटी गई। कार सड़क पर तीन बार पलटी थी। पलटने के साथ कार काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। एक सड़क दुर्घटना में कार चला रहे युवक हर्ष की मौत हो गई, जबकि कार में बैठे छह युवक घायल हो गए। सभी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मान मालिक, निखिल औरी गगन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रात करीब 2:30 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी कि बारापूला से सराय कालेखां की तरफ रिंग रोड पर उतरते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। कार तीन बार पलटी है। उससें सवारियां हैं, जो घायल हो गई है। सूचना के बाद सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां पर डाक्टरों ने गांव उपेड़ा, बाबूगढ़ छावनी, हापुड़ यूपी निवासी हर्ष (26) को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती मान मलिक, गगन और निखिल की हालत गंभीर बनी हुई है। कार में बैठे युवराज, भीष्म और ललित को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सगाई में शामिल होने दिल्ली आए थे
घायल युवराज गाजियाबाद के सुंदरदीप से बीबीए कर रहा है। हर्ष प्राइवेट नौकरी करता था। सभी युवक आपस में रिश्तेदार है। ये भीष्म के दोस्त कार्तिक की सगाई में शामिल होने से लक्ष्मी नगर, सरोजनी नगर स्थिति उल्हास भवन आए थे। रात को ये वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि समारोह में शराब को सेवन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रफ्तार पर कंट्रोल नहीं कर पाया
घायल युवराज ने अमर उजाला को बताया कि कार को हर्ष चला रहा था। गगन उसकी बगल वाली सीट पर बैठा था। बारापूला फ्लाईओवर से सरायकालेखां की तरफ रिंग रोड़ पर उतरते हुए टर्न लेते समय हर्ष कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। स्कोर्पियो कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार सड़क पर तीन बार पलटी। युवराज ने बताया कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी।


युवराज की शिकायत पर मामला दर्ज
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल युवराज ने सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी है। युवराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवराज ने बताया कि मान मलिक, निखिल और गगन को काफी चोटें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed