फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One person stabbed to death by unknown in West Patel Nagar Case registered Delhi Police

दिल्ली: पटेल नगर में लूटपाट का विरोध करने पर युवक की हत्या, वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Sat, 23 Oct 2021 03:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 03:33 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक मनोज परिवार के साथ बाबा फरीदपुरी, वेस्ट पटेल नगर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी सीमा के अलावा 14 साल का बेटा देव और छह साल की बेटी टिवंक्ल है।

One person stabbed to death by unknown in West Patel Nagar Case registered Delhi Police
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मनोज (42) के रूप में हुई। वारदात के समय मनोज काम पर से घर लौट रहा था। इस बीच वेस्ट पटेल नगर में तीन लड़कों ने उससे लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर एक युवक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित का मोबाइल, पर्स और अंगूठी लेकर फरार हो गए। 



सीसीटीवी में मनोज खुद कुछ दूर बदमाशों के पीछे भागता हुआ दिखता है, उसके बाद वह एक आरटीवी के बाद जाकर अचेत हो गया। मामले की सूचना परिजनों को मिली तो वह उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे आरएमएल ले जाया गया। वहां मनोज को मृत घोषित कर दिया गया। सीसीटीवी कैमरे में फरार होते हुए बदमाश कैद हुए हैं। पटेल नगर थाना पुलिस उसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


पुलिस के मुताबिक मनोज परिवार के साथ बाबा फरीदपुरी, वेस्ट पटेल नगर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी सीमा के अलावा 14 साल का बेटा देव और छह साल की बेटी टिवंक्ल है। मनोज पास के बलजीत नगर इलाके में एक बिजली की दुकान पर नौकरी करता था। शनिवार रात करीब 8.00 बजे वह दुकान से घर के लिए पैदल ही निकला। रास्ते में वह पत्नी सीमा से बातचीत कर तैयार रहने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


इस बीच वेस्ट पटेल नगर में ही तीन लड़कों ने रोककर मनोज से लूटपाट का प्रयास किया। एक युवक ने चाकू लिया हुआ था। मनोज ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके पेट में चाकू मार दिया। बाद में बदमाशों ने जबरन उसकी जेब से पर्स, मोबाइल लूटने के अलावा उसकी अंगूठी भी लूट ली। बदमाश भागने लगे तो कुछ दूर मनोज उनके पीछे भागा। लेकिन बाद में वह रुक गया और एक ई-रिक्शा के पास जाकर गिरकर अचेत हो गया।

किसी ने मनोज की दुकान पर उसके मालिक श्रवण को खबर दे दी। इसके बाद श्रवण ने मामले की खबर मनोज के भाई मुकेश को दी। परिवार मौके पर पहुंचा और ई-रिक्शा में डालकर उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आरएमएल भेज दिया गया। वहां मनोज को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

करवाचौथ की करनी थी तैयारी, मनोज ले जा रही थी सीमा को बाजार
हर दिन मनोज दुकान से घर देर से लौटता था। रविवार को करवाचौथ के लिए सीमा ने मनोज से कुछ खरीदारी करने के लिए दबाव बनाया था। शुक्रवार को मनोज और दिनों के मुकाबले पहले ही दुकान से निकल गया। वह पत्नी को कॉल कर तैयार रहने के लिए कह रहा था। लेकिन उसी दौरान बदमाशों ने उस पर धावा बोल दिया। सीमा घर पर तैयार होकर पति का इंतजार करती रही, लेकिन मनोज तो नहीं आया, उसकी मौत की खबर घर पहुंची। मनोज की मौत के बाद से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। घर में मनोज ही अकेला कमाने वाला था।


भाई मुकेश ने लगाए पुलिस पर लापरवाही के आरोप
मनोज के भाई मुकेश ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मुकेश का कहना है कि घटना के समय जब वह भाई को ई-रिक्शा में बिठा रहा था तो वहां से पुलिस की गाड़ी गुजर रही थी। मुकेश ने पुलिसकर्मियों से भाई को अस्पताल ले चलने के लिए कहा तो वह बहाना बनाकर चलते बने। लगातार मनोज के शरीर से खून बहता रहा और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। भाई का आरोप था कि समय से इलाज मिलने पर शायद उसके भाई की जान बच जाती।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed