फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   one murdered in southeast delhi later two accused arrested

वारदात: दक्षिणपूर्वी दिल्ली में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 02:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 27 Jun 2021 02:20 PM IST
सार

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
one murdered in southeast delhi later two accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल ने अपने दोस्त बाबू के साथ मिलकर शुक्रवार को हरि किशन (42) की हत्या कर दी और आगरा फरार हो गए। दोनों वहीं छिपे थे। पुलिस के अनुसार राहुल हरि किशन के रिश्तेदार का बेटा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तकनीकि निगरानी और सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को आगरा से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि राहुल और हरि किशन के बीच कोई पारिवारिक विवाद था और इसी के चलते राहुल ने हरि किशन की हत्या कर दी।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को दोनों युवकों की हरि किशन के साथ उसके मकान के पास कि ही गली में कहा सुनी हो गई और इस दौरान हरि किशन ने शराब के नशे में दोनों पर बोतल से हमला करने का प्रयास किया। तभी युवकों ने उस पर चाकू से वार किया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरि किशन को परिवार के लोग तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गोविंदपुरी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed