फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One arrested for demanding extortion from Gaushala manager

गोशाला प्रबंधक से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
One arrested for demanding extortion from Gaushala manager
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोशाला प्रबंधक से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में नंदू गैंग के बदमाश सोनू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सोनू नजफगढ़ के धर्मपुरा एक्सटेंशन का रहने वाला है। वह गत पांच साल से नंदू गैंग से जुड़ा है। उसे उसके भाई ने गैंग में शामिल करवाया था। 13 फरवरी को निरीक्षक शिव कुमार के नेतृत्व वाली टीम को सोनू को नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि सोनू गैंग के बदमाशों को आर्थिक मदद करता था। नंदू का भाई ज्योति बाबा उसे जेल से निर्देश भेजता है। सोनू ने बताया कि ज्योति ने उसे सुमित धनखड़ के साथ किसी अमीर व्यक्ति से रंगदारी वसूलने का निर्देश दिया था। सुमित ने दो फोन नंबर सोनू और दूसरा ज्योति बाबा को दिया गया था। सोनू ने बताया कि उसने सुरहेड़ा गांव स्थित गोशाला के प्रबंधक को फोन करके एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। गोशाला प्रबंधक के मना करने पर उनके गेट पर गोली चलाई थी। इस मामले में सुमित को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed