{"_id":"6213ec474cda1218b52879f7","slug":"one-arrested-for-cheating-on-the-pretext-of-attractive-returns-ashram-news-noi633503162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी में निवेश करने पर आकर्षक रिटर्न देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी में करने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 14 से अधिक निवेशकों से 2.41 करोड़ की ठगी करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम की साउथ सिटी-1 निवासी रविंद्र कुमार अग्रवाल (72) है। वर्ष 2020 में गिरीश कुमार जैन और 13 अन्य पीड़ितों ने प्रयाग पॉलिटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। निदेशकों पर आकर्षक रिटर्न के बहाने अपनी कंपनी में पैसा लगाने के लिए लालच देकर ठगी करने का था। पीड़ितों से वादा किया गया कि उनका पैसा सावधि जमा के रूप में किया जा रहा है, और जमा किए गए धन पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा। आरोपियों ने 14 लोगों से 2.41 करोड़ की ठगी की है।
जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कंपनी के निदेशकों ने आकर्षक रिटर्न देने के वादा कर पीड़ितों से पैसे लिए। कंपनी गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी के रूप में काम कर रही थी। जांच में पता चला कि कंपनी आरबीआई में पंजीकृत नहीं थी और न ही वह लोगों से पैसे ले सकती है। कंपनी ने कुछ ब्याज का भुगतान करने के बाद ब्याज देना बंद कर दिया और लोगों की मूल राशि हड़प ली। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस को तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी गुरुग्राम में मौजूद है। रविवार को पुलिस टीम ने वहां छापा मारकर आरोपी रविंदर कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। रविंदर कुमार अग्रवाल जोधपुर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग (सिविल) में स्नातक कर चुका है।