फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One and a half year old girl badly injured by pit bull

Delhi News: डेढ़ वर्ष की बच्ची को पिटबुल ने किया बुरी तरह जख्मी

Sat, 20 Jan 2024 03:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old girl badly injured by pit bull
दादा की गोद से बच्ची को छीना, पैर की हड्डी तीन जगह से टूटी
विज्ञापन



17 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही बच्ची, पुलिस ने अभी तक नहीं किया है केस दर्ज


अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पड़ोसी के पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने डेढ़ वर्ष की बच्ची को बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के समय बच्ची अपने दादा की गोद थी, पिटबुल ने गोद से छीन कर बच्ची पर हमला किया। घटना दो जनवरी की है। बच्ची 17 दिन तक अस्पताल में रही। उसके पैर की हड्डी तीन जगह से टूटी है। उसे 18 टांके भी आए हैं। पिटबुल के हमले का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी वायरल हुआ। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।



बच्ची अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड कॉलोनी में रहती है। दो जनवरी की सुबह बच्ची को लेकर उसके दादा जोगेश्वर कुमार मेहता बाहर घूमने निकले थे। वह गोद में थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उल्लवल विश्वकर्मा अपने पिटबुल कुत्ते को टहलाने के लिए निकला था। तभी अचानक पिटबुल ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसके पैर को पकड़ कर खींच लिया। काफी देर तक वह बच्ची को नोंचता रहा। दर्जनों लाेग बच्ची को पिटबुल से छुड़ाने का प्रयास करते रहे। काफी देर तक उसने बच्ची को नहीं छोड़ा। उसके बाद किसी तरह से बच्ची को छुड़ाया गया। फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह 17 दिन तक भर्ती रही। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन







पहले भी एक बच्चे को काट चुका है

बच्ची की बुआ दिव्या ने बताया कि पड़ोसी का पिटबुल पहले भी एक बच्चे को काट चुका है। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को दरकिनार किया गया है। इलाके में पिटबुल को लेकर दहशत का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि इस मामले की जानकारी बुराड़ी थाना पुलिस को भी दी गई। सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया गया। बावजूद इसके पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि परिजन जब अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो पुलिस कर्मियों ने उन पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया। अभी तक इस बाबत न तो पिटबुल को हटाया गया है और न ही उसके मालिक पर कोई कार्रवाई की गई। उनकी मांग है कि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करे और पिटबुल को यहां से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed