फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   On the pretext of moving, the teenager was taken to Agra and sold

घुमाने के बहाने किशोरी को आगरा ले जाकर बेचा

Mon, 18 Oct 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of moving, the teenager was taken to Agra and sold
नई दिल्ली। घुमाने के बहाने एक किशोरी को आगरा ले जाकर बेचने का मामला सामने आया है। यहां पर राजस्थान के एक युवक ने किशोरी की अपने साले से शादी कराने के लिए उसे 60 हजार रुपये में खरीद लिया। आरोपी युवक ने किशोरी की उम्र के फर्जी कागजात बनवाकर साले से शादी करा भी दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने किशोरी को सीकर, राजस्थान से सकुशल मुक्त कराकर दो आरोपियों गोपाल लाल व नीरज सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। दो युवतियों समेत अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार, दिल्ली के हैदरपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी 16 सितंबर को घर से गायब हो गई थी। शालीमार बाग पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफ्रिकिंग यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर अमिलेश्वर राय को जांच सौंपी गई। पुलिस ने किशोरी के रिश्तेदार व परिचितों से पूछताछ करना शुरू किया। जांच में पता लगा कि किशोरी हैदरपुर निवासी नीरज सोनकर के लगातार संपर्क में थी। नीरज रोहिणी के सेक्टर-2 निवासी मुस्कान के साथ घुमाने के बहाने किशोरी को आगरा ले गया। यहां पर किशोरी को शीतल नामक युवती के घर रखा। इन लोगों ने शीतल की सहायता से किशोरी को राजस्थान के सीकर निवासी गोपाल लाल को 60 हजार रुपये में बेच दिया। नीरज व शीतल ने पैसे आधे-आधे बांट लिए थे। गोपाल किशोरी को सीकर ले गया और वहां उसकी उम्र के फर्जी कागजात बनाकर अपने साले दानवीर उर्फ दाना से शादी करा दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमिलेश्वर राय की टीम ने सीकर से किशोरी को गोपाल लाल के घर से सकुशल मुक्त करा लिया और गोपाल लाल व नीरज सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। नीरज के कब्जे से उसके हिस्से के 30 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने किशोरी को दिल्ली लाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस शीतल व मुस्कान समेत गोपाल लाल के साले दानवीर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed