फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Omicron: Three more people found infected

ओमिक्रॉन : तीन और लोग मिले संक्रमित

Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Omicron: Three more people found infected
नई दिल्ली। राजधानी में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक दिन में तीन और लोग संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 57 हो चुकी है। वहीं बुधवार देर शाम राजधानी में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा लोगों के संक्रमित मिलने की जानकारी मिली। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 125 लोग संक्रमित मिले हैं, जोकि बीते जून के बाद सबसे अधिक मामले हैं। पिछले दो दिन में ही देखें तो दिल्ली में 227 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक दिन में 63313 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें 0.20 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 58 मरीजों को छुट्टी दी गई है। फिलहाल राजधानी में एक बार फिर से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 600 पार हो चुकी है। कुल सक्रिय मामले 624 में से 289 मरीज घरों में आइसोलेशन में हैं, जबकि 210 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 184 हो चुकी है।
विज्ञापन

फिलहाल दिल्ली में कुल संक्रमण के मामले बढ़कर 1442515 हुए हैं जिनमें से 1416789 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25102 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले एक दिन में 1.17 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। अब तक 1.03 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश यात्रा पर नहीं गए थे तीन लोग
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि ओमिक्रॉन के अब तक जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें तीन लोग ऐसे हैं जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। यह लोग विदेश यात्रा पर नहीं गए थे। दिल्ली में ही किसी परिचित के संपर्क में आने के बाद यह कोरोना संक्रमित हुए और फिर इनमें ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक राजधानी में 17 ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों को छुट्टी भी दी जा चुकी है। हालांकि यह सभी अपने-अपने घरों में क्वारंटीन हैं और चिकित्सीय निगरानी में भी चल रहे हैं।

शुरू हुई प्रत्येक नमूने की सीक्वेंसिंग
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बुधवार से राजधानी में प्रत्येक कोरोना संक्रमित सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू हो चुकी है। केंद्र और दिल्ली सरकार की चार लैब में करीब 400 से 500 नमूनों की एकसाथ जांच करने की क्षमता है और इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोज 100 से 125 नमूने संक्रमित मिल रहे हैं जिन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। दिल्ली सरकार के लोकनायक और आईएलबीएस अस्पताल में यह सुविधा है, जबकि केंद्र सरकार की एनसीडीसी सहित दो लैब इस काम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed