फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Olympian Sushil Kumars close aide Surjeet in police custody

सागर धनखड़ हत्याकांड : ओलंपियन सुशील कुमार का करीबी सुरजीत पुलिस की गिरफ्त में

Fri, 23 Jul 2021 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Jul 2021 05:45 AM IST
सार

  • स्पेशल सेल ने फरार आरोपी इनामी सुरजीत को किया गिरफ्तार 
  • दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी पर 50 हजार जा इनाम रखा हुआ था 
  • हत्याकांड के पांच आरोपी अभी भी फरार हैं

विज्ञापन
Olympian Sushil Kumars close aide Surjeet in police custody
सुरजील ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में फरार इनामी आरोपी पहलवान सुरजील ग्रेवाल को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने सुरजीत की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। सुरजीत ओलंपियन सुशील का करीबी रहा है। सागर धनखड़ हत्याकांड में ये 13वीं गिरफ्तारी है। पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। सागर हत्याकांड में अभी कुल 18 आरोपियों की पहचान हुई है। इस मामले में चार्जशीट तैयार है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार के अनुसार एसीपी जसबीर सिंह की टीम को 21 जुलाई को सूचना मिली थी कि सुरजीत अपने गांव बामला, जिला भिवानी हरियाणा आएगा। एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुरजीत ग्रेवाल ने खुलासा किया कि सुशील कुमार ने छत्तसाल स्टेडियम में सभा के दौरान विकास उर्फ डोली, अरविंद उर्फ ब्रह्मचारी और रविंदर उर्फ भिंडा को पहले डांटा और मारपीट की। 
विज्ञापन


इसके बाद सुशील प्रिंस दलाल, सुशील कुमार, सुनील उर्फ अजय  व अन्य साथियों के साथ हथियारों के साथ फिर से स्टेडियम में चला गया और वापस आ गया। सुशील अन्य साथियों के साथ फिर शालीमार बाग गया, जहां उन्होंने अमित उर्फ खगड़ और रविंदर उर्फ भिंडा को अपनी कारों में जबरन घसीटा और वापस स्टेडियम आ गए। स्टेडियम में सुशील कुमार व सुरजीत समेत अन्य साथियों ने उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे मॉडल टाउन गए और सोनू महल, सागर धनखड़ और भगत सिंह उर्फ भगत को कारों में उठाकर स्टेडियम आ गए। स्टेडियम में यहां पीड़ितों को लाठी और डंडों से पीटा गया। इस विवाद में सागर धनखड़, अमित और सोनू महल गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में सागर की मौत हो गई थी। सुरजीत ग्रेवाल पहलवान सुशील कुमार के करीबी रहा है। 

कई चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व कर चुका है-
मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाला सुरजीत ग्रेवाल ग्राम बामला, भिवानी, हरियाणा का रहने वाला है। उनके पिता और भाई किसान हैं और मां गृहिणी हैं। उसने वर्ष 2007 में दादरी, हरियाणा के अखाड़ा में कुश्ती शुरू की और कुश्ती के आगे के प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2012 में छत्रसाल स्टेडियम आ गया। वह अन्य पहलवानों के साथ छत्तसाल स्टेडियम में रहता था। छत्रसाल स्टेडियम में रहने के दौरान सुरजीत सुशील कुमार के करीब आया।


उन्होंने ओपन स्कूल से 10वीं और 12वीं पास की है। सुरजीत राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था और 2018 में 65 किलोग्राम वर्ग के तहत अंतिम स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने वर्ष 2012, 2014 और 2018 में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने प्रो कुश्ती लीग में भी भाग लिया है। अंत में, सुरजीत वर्ष 2020 में नेशनल की कुश्ती में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed