फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Officers will visit door-to-door to provide financial help to the families of those who lost their lives due to Covid19

जिम्मेदारी: 100 अधिकारी घर-घर जाकर कोरोना से मरने वालों के परिवारों की करेंगे पहचान

Sun, 26 Sep 2021 04:18 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Sep 2021 04:18 AM IST
विज्ञापन
Officers will visit door-to-door to provide financial help to the families of those who lost their lives due to Covid19
कोरोना से मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए घर-घर जाकर अधिकारी दौरा करेंगे। दिल्ली सरकार ने 100 अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है जो अगले सात दिन में रिपोर्ट तैयार करके सरकार को सौपेंगे। इनके अलावा हर दिन इन अधिकारियों को संबंधित जिला आयुक्त को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक राजधानी में कोरोना संक्रमण से 25 हजार लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन जिला प्रशासनों को केवल आठ हजार ही आवेदन मिले हैं। दरअसल इसी साल जून माह में दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से अपने सदस्य को खोने वाले परिवारों को वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना शुरू की थी।
विज्ञापन


इस योजना के तहत दिल्ली सरकार ने प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 50 हजार रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता और अपने एकमात्र कमाने वाले और अनाथ बच्चों के लिए 2,500 रुपये मासिक सहायता का वादा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed