फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Officers entitled to air travel in Delhi will get concession on taking ticket from authorized agent

Delhi News: हवाई यात्रा के हकदार अधिकारियों को दिल्ली सरकार का निर्देश, अधिकृत एजेंट से टिकट लेने पर मिलेगी रियायत

Wed, 08 Jun 2022 06:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Jun 2022 06:12 AM IST
सार

दिल्ली सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि जब भी इनका कर्मचारी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सरकारी खाते से करेगा, उसके हवाई टिकट डीटीटीडीसी (दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम) के माध्यम से खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन
Officers entitled to air travel in Delhi will get concession on taking ticket from authorized agent
हवाई जहाज - फोटो : Pixabay

विस्तार

दिल्ली सरकार ने हवाई यात्रा के हकदार अपने अधिकारियों को किराए में छूट का दावा करने के लिए केवल अधिकृत एजेंटों से ही टिकट खरीदने का निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार का यह निर्देश एयर इंडिया के भारत सरकार से टाटा समूह के खरीदे जाने के बाद आया है।
विज्ञापन

 
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि पहले सरकारी खाते से सरकारी अधिकारियों को एयर इंडिया से यात्रा करने की अनुमति दी जाती थी। अभी भी सरकारी खाते पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों हवाई यात्राएं निजी एयरलाइंस द्वारा की जा सकती हैं। लेकिन इसके लिए टिकट केवल दिल्ली सरकार द्वारा अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि जब भी इनका कर्मचारी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सरकारी खाते से करेगा, उसके हवाई टिकट डीटीटीडीसी (दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम) के माध्यम से खरीदे जाएंगे। दिल्ली सरकार ने हवाई टिकट मेसर्स बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड (बीएलसीएल), अशोक ट्रेवल्स एंड टूर्स (एटीटी), इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) को हवाई टिकट एजेंट के रूप में चुनाव किया है। अफसर इन्हीं एजेंटों से हवाई टिकट लेना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed