फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Odd even formula applied in delhi vegetable market for social distancing

कोरोना वायरस: सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दिल्ली की मंडियों में लागू हुआ ऑड-ईवन फॉर्मूला

Mon, 13 Apr 2020 07:14 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 13 Apr 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Odd even formula applied in delhi vegetable market for social distancing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपनाए गए ऑड-ईवन फॉर्मूले को अब मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी अपनाया जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच आजादपुर मंडी समेत सभी अन्य मंडियों में ऑड-इवन लागू कर दिया गया।

विज्ञापन


अब दुकानें अपने शेड नंबर के अनुसार ऑड व ईवन दिनों पर खुलेंगी। इसी तरह फल और सब्जियों की बिक्री भी अलग-अलग समय पर हो रही है। दिल्ली सरकार की मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कई अहम फैसले भी लिए हैं।
विज्ञापन


 इसके तहत सात मंडियों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स भी बनाई गई है जो औचक निरीक्षण करेंगी। नए निर्देश के मुताबिक मंडी में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सब्जियों की बिक्री की जाएगी और और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक फल बेचे जाएंगे। सभी व्यापारी ऑड-ईवन फार्मूले के तहत ही अपनी दुकानें खोलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादपुर कृषि उत्पाद बाजार समिति के अध्यक्ष आदिल अहमद खान ने कहा कि मंडी में 22 बड़े शेड हैं जिनमें सैकड़ों व्यापारी सब्जियों की बिक्री करते हैं। सभी 22 शेड अपनी संख्या के अनुसार खुलेंगे। ईवन डे पर सम संख्या वाले शेड और ऑड डे पर विषम संख्या वाले शेड खोले जाएंगे।

खान ने बताया कि इस दौरान मंडी के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सब मास्क पहनने का भी निर्देश है।  वहीं, मंडी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने इस फैसले को गलत ठहराते हुए कहा कि फल और सब्जी मंडी अलग-अलग हैं।


ऐसे में इस फार्मूले से भीड़ कम नहीं होगी। पहले सुबह से शाम तक फल व सब्जी मंडी खुलती थी तो भीड़ कम होती थी लेकिन अब समय घटा दिया गया है तो भीड़ और अधिक बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed