{"_id":"604130cb8ebc3e5904761117","slug":"nursery-admission-will-witness-tuff-fight-for-seat-ashram-news-noi5692845115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला: एक-एक सीट पर 10-20 बच्चों की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी दाखिला: एक-एक सीट पर 10-20 बच्चों की दावेदारी
विज्ञापन
नई दिल्ली। निजी स्कूलों में नर्सरी की 75 फीसदी ओपन सीटों (सामान्य वर्ग) की एक-एक सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। कुछ स्कूलों में तो यह टक्कर एक-एक सीट पर दस से 20 बच्चों में होगी। दरअसल स्कूलों में सामान्य वर्ग की कुछ सीटों के लिए हजारों फॉर्म प्राप्त हुए हैं। कई जगह तो 2,500 से लेकर 5,000 हजार तक फॉर्म जमा हुए हैं।
निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए 18 फरवरी से शुरू हुई आवेदन की रेस बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। सभी स्कूलों में सामान्य की तीस हजार से अधिक सीटों के लिए एक लाख से अधिक फॉर्म जमा हुए हैं। स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि ज्यादा फॉर्म आने से एक-एक सीट पर बच्चों के बीच कड़ी टक्कर रहेगी।
रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा ने बताया कि सामान्य वर्ग की 120 सीटों के लिए लगभग 2700 से अधिक फॉर्म प्राप्त हुए हैं। अब स्कूल इन फॉर्म का विश्लेषण करेगा। उसके बाद दस्तावेज के सत्यापन के लिए शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
मौसम विहार स्थित डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल वंदना कपूर ने बताया कि बीते साल के मुकाबले में उनके यहां इस बार ज्यादा फॉर्म प्राप्त हुए हैैं। सामान्य वर्ग की सीटों के लिए उनके यहां लगभग पांच हजार फॉर्म जमा हुए हैं। अब फॉर्म का विश्लेषण करके बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और अभिभावकों को दस्तावेज के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। कुछ स्कूलों में शनिवार से दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
स्कूल सीट आवेदन
लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल 400 7000
विद्या बाल भवन 90 759
एसआर कैपिटल पब्लिक स्कूल 120 750