फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NSUI and Mahila Congress protest against Twitter india about Rahul Gandhi Twitter ban

दिल्ली: राहुल गांधी के ट्विटर पर पाबंदी के खिलाफ एनएसयूआई और महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 09 Aug 2021 10:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Aug 2021 10:14 PM IST
सार

दिल्ली के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव नीतीश गौड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष कुनाल सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार से जब आर्थिक या सामाजिक समर्थन की जरूरत होती है, उस वक्त विपक्ष के खिलाफ सस्ते स्टंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
NSUI and Mahila Congress protest against Twitter india about Rahul Gandhi Twitter ban
दिल्ली महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने राहुल गांधी के ट्विटर एकाउंट पर लगाई पाबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एकाउंट को बहाल करने की मांग की है। साथ ही राष्ट्रीय मुख्यालय से शास्त्री भवन तक विरोध मार्च किया। 
विज्ञापन


दिल्ली के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव नीतीश गौड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष कुनाल सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार से जब आर्थिक या सामाजिक समर्थन की जरूरत होती है, उस वक्त विपक्ष के खिलाफ सस्ते स्टंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एनएसयूआई ने मांग की कि केन्द्र सरकार वार्ता के माध्यम खत्म करने के बजाय अपना नजरिया बदलें। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कोविड के खिलाफ युद्ध ओर टीकाकरण मामले में भी सरकार पर निशाना साधते हुए पेगासस के इस्तेमाल का भी विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रदर्शनकारियों ने शास्त्री भवन की ओर जैसे ही मार्च किया सुरक्षा कर्मियों ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। बावजूद इसके विरोध जारी रहा और इसे मजबूत विपक्ष को डराने की कोशिश करार देते हुए अनसुनी आवाज के खिलाफ विरोध जारी रखने की बात कार्यकर्ताओं ने कही। उधर, महिला कांग्रेस ने भी इस मामले में सरकार के खिलाफ विरोध जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed