फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now you can study psychology through distance mode in DU

Delhi University: डीयू में अब दूरस्थ माध्यम से कर सकेंगे मनोविज्ञान की पढ़ाई, जल्द फैकल्टी नियुक्त होगी

Thu, 19 Jan 2023 06:13 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 06:13 AM IST
सार

दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग की डीन व विभागाध्यक्ष प्रो. पायल मागो ने बताया कि इस बार डीयू से सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले कोर्स के संबंध में एक डेटा लिया गया है।

विज्ञापन
Now you can study psychology through distance mode in DU
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में अगले सत्र से दूरस्थ माध्यम से बीए मनोविज्ञान ऑनर्स की पढ़ाई कर सकेंगे। डीयू के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग के स्कूल ऑफ ओपन लर्निग में जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र से इसे शुरू करने की तैयारी है। इस आशय का प्रस्ताव बृहस्पतिवार को होने वाली स्टेडिंग कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। वहां से पास होने के बाद इसे एकेडेमिक काउंसिल की बैठक में ले जाया जाएगा। यूजी स्तर पर इस कोर्स को चलाने के बाद काउंसलिंग डिप्लोमा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग की डीन व विभागाध्यक्ष प्रो. पायल मागो ने बताया कि इस बार डीयू से सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले कोर्स के संबंध में एक डेटा लिया गया है। डेटा से पता चला कि साइकोलॉजी ऑनर्स सबसे ज्यादा डिमांड में है। लेकिन सबको इस कोर्स में दाखिला नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस कोर्स को दूरस्थ माध्यम से शुरू करने का फैसला लिया गया। यह रोजगारपरक कोर्स है और इसे करने से छात्रों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


प्रो. पायल ने बताया कि इसे अभी स्टैडिंग कमेटी में रखा जा रहा है और वहां से पास हो जाने के बाद इसे एकेडेमिक काउंसिल में रखा जाएगा। दोनों जगह से इसे मंजूरी मिल जाएगी। इस कोर्स के लिए विभाग फैकल्टी नियुक्त करेगा और नियमित कॉलेज में जिस पाठ्यक्रम से पढ़ाई होती है वही पाठ्यक्रम इस कोर्स के लिए रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रैक्टिकल लैब भी तैयार की जाएंगी
इस कोर्स की पढ़ाई के लिए प्रैक्टिकल लैब भी तैयार की जाएंगी। इसके बाद काउंसलिंग डिप्लोमा भी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इससे यूजी स्तर पर पढ़ाई करने के बाद डिप्लोमा करने से छात्रों को लाभ मिलेगा। नियमित कॉलेजों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट से जिन्हें बीए ऑनर्स मनोविज्ञान में दाखिला नहीं मिलेगा, उन्हें दूरस्थ में दाखिला मिल जाएगा। 


दरअसल, दूरस्थ शिक्षा विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार नियमित कॉलेज के किसी कोर्स के मुकाबले में तीन गुना सीट एसओएल में होती हैं। मालूम हो कि वर्तमान में डीयू के 12 नियमित कॉलेजों में बीए ऑनर्स साइकोलॉजी की पढ़ाई होती है। वर्ष 2021 तक जब कट ऑफ से दाखिले होते थे तब इस कोर्स की कट ऑफ 99-100 फीसदी तक जाती थी। ऐसे में इस कोर्स की डिमांड का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed