{"_id":"5f64d2808ebc3e8b5023f83d","slug":"now-you-can-pay-water-bills-online-ashram-news-noi537054423","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः अब ऑनलाइन कर सकेंगे पानी के बिल का भुगतान, डिजिटल सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः अब ऑनलाइन कर सकेंगे पानी के बिल का भुगतान, डिजिटल सेवा शुरू
Sat, 19 Sep 2020 01:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
पानी का बिल...
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट को देखते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शुक्रवार से पानी बिल के भुगतान की ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी है। डिजिटल भुगतान सुविधा होने से लोगों को बिल जमा करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
डीडीए ने रोहिणी और द्वारका इलाके में पानी के बिल का भुगतान करने वालों की बढ़ी संख्या को देखते हुए यह सुविधा शुरू की है। साथ ही पूरी दिल्ली में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के तहत बिल जमा करने के बाद प्रिंट भी निकालने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन भुगतान करने के लिए बैंक में खाता होना अनिवार्य है। डेबिट, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से बिल जमा किया जा सकता है। बिल का भुगतान भारत बिल भुगतान प्रणाली के माध्यम से किया जा सकता है। इसका URL https://online.dda.org.in/waterbillonline है। इसका लिंक डीडीए की वेबसाइट www.dda.org.in पर भी मौजूद है। डीडीए में वाइस चेयरमैन अनुराग जैन ने कहा कि उपभोक्ता अब घर बैठे पानी के बिल का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन