फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now the proceedings can be heard even amidst the uproar

Delhi News: अब हंगामे के बीच भी सुनी जा सकेगी कार्यवाही

Mon, 04 Aug 2025 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Now the proceedings can be heard even amidst the uproar
सदन में अत्याधुनिक ऑडियो सिस्टम लगाया गया
विज्ञापन

हर सदस्य को व्यक्तिगत इयर फोन उपलब्ध कराए

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में अब हंगामे के दौरान भी सदस्यों को कार्यवाही सुनने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए सदन में अत्याधुनिक ऑडियो सिस्टम लगाया गया है जिसमें हर सदस्य को व्यक्तिगत इयर फोन (ईयरपीस) उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता के माइक्रोफोन भी लगाए गए हैं। इससे वक्ताओं की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई देगी।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन कार्यवाही आरंभ होते ही सदस्यों को बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि हंगामे या शोरगुल की स्थिति में भी सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलती रहे और सदस्य ध्यानपूर्वक बहस, वक्तव्यों व उत्तरों को सुन सकें। इयर फोन सिस्टम से प्रत्येक सदस्य को सीधे ऑडियो फीड मिलती है जिससे उन्हें माइक पर बोलने वाले की आवाज स्पष्ट सुनाई देती है।
विज्ञापन

गुप्ता ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य न केवल कार्यवाही को अधिक सटीक और प्रभावशाली बनाना है बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि कोई भी सदस्य सूचना या बहस से वंचित न रहे। अब तक हंगामे के कारण कई बार सदस्यों को महत्वपूर्ण मुद्दे समझने में परेशानी होती थी लेकिन इस तकनीकी पहल से वह बाधा दूर हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पहल को पारदर्शिता और सुगठित संवाद की दिशा में बड़ा कदम बताया है और उम्मीद जताई है कि यह प्रणाली सदन की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed