फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now the duty of traffic policemen will be decided by computer in delhi

दिल्ली में ई-चिट्ठा लागू : अब कंप्यूटर से लगेगी यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी

Wed, 06 Apr 2022 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली 
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 06:15 AM IST
सार

ट्रैफिक पुलिस के सभी सर्किल में सोमवार से ई-चिट्ठा लागू, ड्यूटी लगाने वाले अधिकारियों की मनमानी हो जाएगी खत्म। 

विज्ञापन
Now the duty of traffic policemen will be decided by computer in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

अब कंप्यूटर जी बताएंगे कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी को किस प्वाइंट पर किस दिन ड्यूटी करनी है, क्योंकि मंगलवार से सभी सर्किलों में ई-चिट्ठा सिस्टम शुरू कर दिया गया है। अब सर्किल ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) की अपने चहेते पुलिसकर्मियों की अच्छी जगह पर ड्यूटी लगाने की मनमानी नहीं चल सकेगी। इससे अब पुलिसकर्मी सिर्फ आठ-आठ घंटे ही ड्यूटी कर सकेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सभी थानों में ई-चिट्ठा सिस्टम कई महीने पहले लागू किया जा चुका है। इसके तहत कंप्यूटर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ऑटोमैटिक तरीके से लगाता है। खुद यह तय हो जाता है कि किसे कहां और किस बीट में ड्यूटी करनी है। इस सिस्टम से थानाध्यक्षों की अपने चहेते पुलिसकर्मियों की अच्छी जगह ड्यूटी लगाने की मनमानी नहीं चलती। 
विज्ञापन


थानों की तर्ज पर कुछ दिन पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आठ से 10 सर्किलों में लागू किया गया था। सोमवार से इसे ट्रैफिक पुलिस के सभी सर्किलों में लागू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी नहीं लगा सकेंगे भेदभाव का आरोप
ट्रैफिक पुलिस की डीसीपी (सर्दन रेंज) श्वेता सिंह चौहान ने बताया कि ई-चिट्ठा को सभी 67 सर्किलों में लागू कर दिया गया है। इसके तहत पुलिसकर्मी तीन शिफ्ट सुबह आठ से चार, शाम चार से रात 12 और रात 12 से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी कर सकेंगे। इस सिस्टम के तहत सॉफ्टवेयर रूटीन के हिसाब से ड्यूटी लगाएगा। साथ ही, छुट्टी भी तय करेगा। 


अब कोई भी पुलिसकर्मी भेदभाव वाली ड्यूटी का आरोप नहीं लगा सकेगा। ई-चिट्ठा सिस्टम लागू होने से ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुश दिखाई दे रहे हैं। डिफेंस कॉलीनी सर्किल के एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बताया कि अब हर किसी की ड्यूटी सभी जगह लग सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed