फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   now people 45 years above will be able to get the vaccine without registeration Delhi government started the facility

टीकाकरण : अब 45 वर्ष से ऊपर वाले बिना रजिस्ट्रेशन लगवा सकेंगे वैक्सीन, दिल्ली सरकार का फैसला

Fri, 14 May 2021 12:27 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 14 May 2021 12:27 AM IST
सार

45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने के लिए दिल्ली के स्कूलों में व्यवस्था की जायेगी। ऐसे लोग स्कूलों में पहुंचकर सीधे रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे और इसके बाद उन्हें तुरंत वैक्सीन लगाने की सुविधा दी जाएगी। इन सभी केंद्रों पर सप्ताह में 6 दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। रविवार को वैक्सीन केंद्र बंद रहेंगे।

विज्ञापन
now people 45 years above will be able to get the vaccine without registeration Delhi government started the facility
वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन ही वैक्सीन लगवाने की सुविधा देने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक उच्च स्तरीय मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने के लिए दिल्ली के स्कूलों में व्यवस्था की जायेगी। ऐसे लोग स्कूलों में पहुंचकर सीधे रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे और इसके बाद उन्हें तुरंत वैक्सीन लगाने की सुविधा दी जाएगी। इन सभी केंद्रों पर सप्ताह में 6 दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। रविवार को वैक्सीन केंद्र बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री और कोरोना मामलों के नोडल मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कई लोग कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं तो कई लोगों को इसमें रजिस्ट्रेशन करने में अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों की परेशानी से बचने के लिए इनका वैक्सीनेशन बिना रजिस्ट्रेशन के ही करने का निर्णय लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली रोजाना तीन लाख वैक्सीन लगाने में सक्षम है। केंद्र सरकार से वैक्सीन की आपूर्ति तय होते ही सभी को वैक्सीन लगाई जाएगी। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 से 45 आयुवर्ग के लोगों के लिए 3 मई से वैक्सीनेशन केंद्रों की शुरुआत की गई थी। इसके बेहतर परिणामों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 45+ आयुवर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन केंद्र सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। 


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को वैक्सीन की पूरी आपूर्ति होने पर प्रतिदिन 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें 1.5 लाख वैक्सीन 18-45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को और 1.5 लाख वैक्सीन 45+ आयु वर्ग के लोगों को लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 45+ आयुवर्ग के लगभग 57 लाख नागरिक हैं। इनमें अब तक 22 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बाकी लोगों को भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगाई जायेगी जिससे उन्हें कोरोना के खतरे से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed