फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Notice issued to CBI and ED on Rabri Devi's petition

Delhi News: राबड़ी देवी की याचिका पर सीबीआई और ईडी को नोटिस जारी

Fri, 28 Nov 2025 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to CBI and ED on Rabri Devi's petition
याचिकाओं में उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े तीन मामलों को दूसरे न्यायाधीश को सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की याचिकाओं पर सीबीआई और ईडी से जवाब मांगा है। इन याचिकाओं में उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े तीन मामलों को दूसरे न्यायाधीश को सौंपने की मांग की है। राबड़ी देवी ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश भट्ट ने इस संबंध में नोटिस जारी किया। राबड़ी देवी, जो राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी हैं, के खिलाफ तीन मामले लंबित हैं। जमीन के बदले नौकरी और आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मामले में की जांच ईडी कर रही है। जबकि एक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अदालत ने अगली सुनवाई 6 दिसंबर को तय की है। इन मामलों में लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं।
विज्ञापन




आईआरसीटीसी मामले में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद यादव के 2004-2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए रांची (बीएनआर) और पुरी (बीएनआर) के दो होटलों के रखरखाव अनुबंधों की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया गया। अनुबंध को विजय और विनय कोचर के स्वामित्व वाली सुजाता होटल को हस्तांतरित कर दिया गया। बदले में लालू प्रसाद को एक बेनामी कंपनी के माध्यम से तीन एकड़ प्राइम लैंड मिला। सीबीआई ने 5 जुलाई 2017 को एफआईआर दर्ज की और अप्रैल 2018 में चार्जशीट दाखिल की। 13 अक्टूबर को विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) विशाल गोगने ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। सभी आरोपी इन आरोपों से इन्कार करते हुए ट्रायल का सामना करने की बात कही। लालू प्रसाद ने नॉट गिल्टी प्लेड किया, जबकि तेजस्वी ने भी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे ट्रायल का सामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed