फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   North Delhi Municipal Corporation 2022-23 Budget

उत्तरी दिल्ली नगर निगम 2022-23 बजट : सेहत, सफाई और शिक्षा पर जोर, नहीं बढ़ा कर

Sat, 12 Feb 2022 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 04:55 AM IST
सार

सफाई के साथ अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्वास्थ्य, शिक्षा और पार्किंग जैसी दूसरी सुविधाओं को भी सशक्त बनाने की योजना बनाई है। सर्वाधिक खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहे उत्तरी निगम ने अनधिकृत कॉलोनियों में अब निगम फंड से विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है। आउटर दिल्ली के हैदरपुर में आयुष महाविद्यालय खोलने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
North Delhi Municipal Corporation 2022-23 Budget
सदन के नेता छैल बिहारी गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वर्ष 2022-23 का अनुमानित बजट पास कर जनता को राहत पहुंचाने की कोशिश की है। निगम ने लगातार पांचवें साल संपत्ति कर में बढ़ोतरी नहीं की है।

विज्ञापन


सफाई के साथ अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्वास्थ्य, शिक्षा और पार्किंग जैसी दूसरी सुविधाओं को भी सशक्त बनाने की योजना बनाई है। सर्वाधिक खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहे उत्तरी निगम ने अनधिकृत कॉलोनियों में अब निगम फंड से विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है। आउटर दिल्ली के हैदरपुर में आयुष महाविद्यालय खोलने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


अपने कर्मचारियों के लिए निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में एक बड़ी डिस्पेंसरी बनाने की योजना बनाई है, जिसमें एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक तीनों चिकित्सा सुविधाएं होंगी। उत्तरी निगम के करीब 55 हजार कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में निगम 7504 करोड़ खर्च करेगा। निगम की आय 749795.43 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी निगम आयुक्त ने पहले वर्ष 2022-23 के लिए 580824.30 लाख रुपये के संशोधित बजट प्रस्ताव रखा था, जिसमें स्थायी समिति ने 169667.67 लाख की बढ़ोत्तरी की है। स्थायी समिति ने इस साल करीब 97.30 लाख रुपये अंतिम शेष रहने का अनुमान लगाया है। सदन के नेता छैल बिहारी गोस्वामी ने शुक्रवार को करीब ढाई घंटे बजट भाषण दिया। इसमें उन्होंने वर्ष 2021-22 के बजट की उपलब्धियों और वर्ष 2022-23 के प्रस्तावित बजट की संभावनाओं पर गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने निगम की कामयाबियों और दिल्ली सरकार से निगमों को मिलने वाले फंड पर चर्चा की।

फार्म हाउसों का पंजीकरण
निगम इस साल अपनी आय को बढ़ाने के लिए अपने परिधि क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक फार्म हाउस का पंजीकरण करेगा। इसकेे अलावा इसके अपने अधिकार क्षेत्र में जितने भी गोदाम आते हैं, उनका भी नियमितीकरण करेगा।

मिलती रहेगी आम माफी योजना की सौगात : उत्तरी निगम लाल डोरा, विस्तारित लाल डोरा, गांव की विस्तारित आबादी और 544 नियमित व अनधिकृत कॉलोनियों और कश्मीरी प्रवासियों को आवंटित संपत्तियों पर राहत देने के लिए लागू नई माफी योजना को 31 मार्च तक लागू रखने का निर्णय लिया है। संपत्ति कर के लिए लागू आम माफी योजना भी 15 फरवरी तक लागू रहेगी, इसे आगे भी बढ़ाए जाने की संभावना है।

विपक्षी दल के नेता असंतुष्ट
उत्तरी निगम के बजट से विपक्षी दल के नेता विकास गोयल खासा असंतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने और स्कूलों को खोलने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

निगम फंड से अनधिकृत कॉलोनियों मे विकास
उत्तरी निगम क्षेत्र में कई वार्ड ऐसे हैं, जहां अनधिकृत कॉलोनियों की संख्या अधिक है। निगम द्वारा वहां कोई विकास कार्य कराने का अभी तक प्रावधान नहीं था, जिसे देखते हुए निगम ने अनधिकृत कॉलोनियों में निगम फंड के माध्यम से विकास कार्य कराने की योजना बनाई है।

प्रत्येक किलोमीटर पर ई-चार्जिंग स्टेशन
निगम इलेक्ट्रिक वाहनों को ई-चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध कराने के लिए 140 से अधिक स्थानों की पहचान की है। अगले छह महीने के भीतर 70 से अधिक स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य रखा है। निगम प्रत्येक 1-2 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना बनाई है। साथ ही किराए पर ई-बाइक्स व ई-साइकिल सेवा संचालित करने की नीति शुरू करने की योजना बनाई है।

सफाई कर्मियों का नियमितीकरण
छैल बिहारी गोस्वामी ने बताया कि उत्तरी निगम इस साल अपने 6646 सफाई कर्मचारियों को पक्का करेगा। वर्ष 2017 से अब तक 975 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण कर नियुक्ति पत्र दिया चुका है।

इस साल 13500 कारों की पार्किंग
उत्तरी निगम की करीब 17 मल्टी स्टोरी कार पार्किंग निर्माणाधीन हैं, जिसमें से कई तैयार हैं। यहां 13500 कारों के बराबर पार्किंग होगी। इसमें से 3200 कारों के लिए ईदगाह रोड पर मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने की योजना है।

छात्र-छात्राओं के लिए मैथ किट  
बच्चों को केवल ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। इसकी वजह से बच्चों को कोई टेक्निकल ट्रेनिंग नहीं मिल पा रही है। बच्चों को गणित जैसे विषयों की गहन तैयारी कराने के लिए उन्हें मैथमेटिकल किट उपलब्ध कराने की योजना है। 

निगम समाचार....

पूर्वी निगम के नेता प्रतिपक्ष 15 दिन के लिए निलंबित
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने नेता विपक्ष मनोज त्यागी को 15 दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निष्कासित कर दिया है। शुक्रवार को महापौर ने बताया कि आठ फरवरी को निगम की विशेष बजट बैठक के दौरान सदन की कार्यवाही को अवरुद्ध करने, पार्षदों के साथ धक्कामुक्की करने व महापौर के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के चलते नेता विपक्ष के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

महापौर ने एक आधिकारिक पत्र जारी करते हुए कहा है, कि बैठक के दौरान विपक्ष के नेता मनोज कुमार त्यागी ने बार-बार चेतावनी देने और दो बार बाहर जाने का आग्रह करने के बावजूद भी अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। महापौर के आसन को लात मारकर तोड़ने की कोशिश की। महापौर का कहना है कि विपक्ष के इस आचरण से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है। महापौर ने सदन में विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे की लिखित शिकायत उपराज्यपाल अनिल बैजल और सीएम अरविंद केजरीवाल से भी की है।

अब एक ट्वीट से उठेगा कॉलोनियों से मलबा
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में अब केवल एक ट्वीट से कॉलोनियों का मलबा उठ जाएगा। अब नागरिक कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों से मलवा उठवाने के लिए दक्षिणी निगम के अधिकारिक ट्विटर हैंडल @Officialsdmc पर ट्वीट कर सकते हैं। शिकायत मिलते ही दक्षिणी निगम की टीम संबंधित क्षेत्र में जाकर तुरंत मलवा उठाएगी। दक्षिणी जोन के वसंत कुंज स्थित जेजे बंधु कैंप में शुक्रवार को जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया और क्षेत्र के बच्चों द्वारा बनाए गए स्वच्छता से संबंधित सुंदर चित्र दीवारों पर चिपकाए गए। दक्षिणी निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर आमीना तलवार ने बच्चों को प्रेरित किया और समझाया कि वे अपने अभिभावकों को स्वच्छता का महत्व समझाएं और अपने आस-पास सफाई बनाए रखें।

निगम ने बिल्डर के कहने पर गैर कानूनी तरीके से 15 पेड़ काटे
आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर आरोप लगाया है कि उसने बिल्डर के कहने पर गैरकानूनी तरीके से 15 पेड़ काट दिए है। इस संबंध में आप विधायक विशेष रवि ने कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने नगर निगम के आयुक्त संजय गोयल और बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तर दिल्ली नगर निगम ने 11 फरवरी को करोल बाग में 35 पेड़ों में से 15 गैरकानूनी ढंग से कटवा दिए। नगर निगम स्कूल परिसर में पेड़ कटवाने का कार्य किया हैं।

हलाल है झटका, मीट की दुकानों पर लगेगा बोर्ड
उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र की सभी मीट की दुकानों पर अब हलाल व झटका मांस का बोर्ड लगा मिलेगा। इससे खरीदारों की सहूलियत होगी। शुक्रवार को उत्तरी निगम की सदन की बैठक में इसकी जानकारी दी गई। उत्तरी निगम में सदन के नेता छैल बिहारी गोस्वामी और स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने बताया कि मांसाहारी लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निगम ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed