फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   north delhi mcd approves land allotment for metro phase 4 project

मेट्रो परियोजना-4 के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को उत्तरी निगम की मंजूरी

Sat, 31 Oct 2020 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
north delhi mcd approves land allotment for metro phase 4 project
नई दिल्ली। मेट्रो परियोजना- 4 के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मंजूरी दे दी है। यह जमीन आरके आश्रम - मजलिस पार्क और जनकपुरी - मजलिस पार्क रूट पर चार साल के लिए अस्थाई तौर पर दी जाएगी। इसके लिए निगम को डीएमआरसी की ओर से 16 लाख रुपये से भी अधिक का राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 2019 में डीएमआरसी व उत्तरी निगम की संयुक्त टीम ने मेट्रो परियोजना- 4 के रूट पर भूमि आवंटन के लिए सर्वेक्षण किया था। इसके तहत उक्त रोड पर आने वाले चार पॉकेट में उत्तरी निगम को 2332.19 वर्ग मीटर भूमि आवंटन के लिए कहा गया था। इसमें जनकपुरी - मजलिस पार्क के लिए 507.55 मीटर और आरके आश्रम - मजलिस पार्क के लिए 1102.35 मीटर भूमि आवंटन शामिल था।
विज्ञापन

इसके लिए उत्तरी निगम के उद्यान विभाग को भूमि आवंटन करना था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो सका था। कुछ समय बाद लॉकडाउन भी लग गया था। यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया था। हालांकि, अब प्रस्ताव को स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद अब जमीन का उपयोग मेट्रो परियोजना में किया जा सकेगा। वहीं, भूमि आवंटन पर निर्माण का खर्च वहन भी डीएमआरसी को ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed